Aaj ka rashifal 14 June 2022: आज 14 जून मंगलवार का दिन के ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 5:22 तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, महत्वपूर्ण व्यवसाय का शुभारम्भ आदि करने के लिए अशुभ रहेगा। किंतु धार्मिक अनुष्ठानों, दान, पूजा व दिवंगत के लिए किए जाने वाले संस्कार के लिए शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा मंगलवार का दिन।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन से तनाव कम होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी दूरी कम होगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में है उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। दूर स्थान की यात्रा करने के योग बन रहे है। रचनात्मक क्षेत्र, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। छात्रों का समय उनके अनुकूल रहेगा। परिवार में छिटपुट तनाव उभर सकते हैं बेवजह बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। दम्पत्ति के जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रेम को शादी में बदलने का विचार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज अब अपने आपको चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे। आज का दिन आप आत्मविश्वास की कमी है महसूस कर सकते हैं स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं। आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है ।कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन खुशनुमा बीतेगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन आगमन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के दिन आर्थिक दृष्टि से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी सोचे हुए सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे व समय पर पूर्ण भी होंगे। व्यापारिक मामलों से कार्यशैली में कुछ बदलाव करने सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा तनाव से मुक्ति मिलेंगी। परिवार में सुख शांति रहेगी किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। आज का दिन सकारात्मकता से बीतेगा। पूर्व में अटके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी प्रमोशन या इन्क्रीमेंट हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पुराने कष्टों से मुक्ति मिलेंगी। विरोधी परास्त होंगे विवादों से दूरी बनाकर रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा साथ में समय बिताएंगे।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम लगेगा, आलस्य का अनुभव करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष कोई चुनौती सामने रख सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को विदेश से जुड़ें कामों में सफलता मिलेंगे । शाम का समय अच्छा रहेगा मित्र मंडली के साथ मौज मस्ती करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें।। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको निराश और दुखी कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है आर्थिक लाभ होगा। किसी नए बिज़नेस में पैसा लगाने से पहले सलाह अवश्य लें । कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं कोई नई जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है परीक्षा में सकारात्मक परिणाम हासिल होगा। मित्रों के साथ कही घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है समय साथ में बिताएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा।जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। आज का दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किंतु अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें जो आगे चलकर परेशानी भरा रहे हैं। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता से जेब ढीली रह सकती है किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बनेंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है आपसी विश्वास मजबूत होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: