फतेहपुर वार्ड-3 में पुलिया निर्माण में अनियमितता के खिलाफ होगा आंदोलन- माले


फतेहपुर वार्ड-3 में पुलिया निर्माण में अनियमितता के खिलाफ होगा आंदोलन- माले

योजना को नियमानुसार चलाने की बात करने वाले बीडीओ योजना में बरती जा रही अनियमितता के जिम्मेवार- सुरेंद्र

ताजपुर / समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) 13 जून 2022

  प्रखण्ड के स्थानीय फतेहपुर वार्ड-3 में पुलिया निर्माण में अनियमितता की स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर भाकपा माले की टीम प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में योजना का जायजा लिया. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे.
   तत्पश्चात टीम लीडर सुरेंद्र ने बताया कि योजना स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड लगा है और न ही सड़क पार करने को डायवर्सन ठीक से बना है. यह मुख्य सड़क पर  अवस्थित पुल है. इसमें नियमानुसार छड़, गुणवत्तापूर्ण बालू, गिट्टी का आभाव है. सिमेंट भी बढ़िया क्वालिटी का नहीं लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने मिलावट में भी गड़बड़ी की शिकायत की.
   माले नेता सुरेंद्र ने कहा कि बीडीओ मनोज कुमार ने अपने अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रमुख पुनम देवी, उप प्रमुख गरिमा सुमन, विधायक रणविजय साहू समेत माले कार्यकर्ता एवं पत्रकार के समक्ष विकास योजनाओं में धांधली रोकने को लेकर हर हाल में नियमानुसार कारबाई करने की बात कर रहे थे तो पुलया निर्माण किस योजना से, किस ऐजेंसी से, कितने रूपये की लागत से, क्या-क्या कार्य होना है, इसकी जानकारी से संबंधित प्राक्कलन का बोर्ड क्यों नहीं लगा है. माले नेता ने बीडीओ से उक्त धाधली की जांच कर निर्माण ऐजेंसी पर कानूनी कारबाई की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।