लड़कियों के साथ बदमाशों ने बार-बार छेड़खानी करने की कोशिश की


मध्य प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। सतना में वॉटर पार्क में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला-बच्चों समेत परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। 

सतना के वॉटर पार्क में बदमाशों के सामने जो आया, उसे उन्होंने पीटा।

मध्य प्रदेश के सतना में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर वॉटर पार्क में बदमाशों ने परिवार के साथ जमकर मारपीट की। बदमाशों के सामने जो आया, उसे पीटते चले गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रूहिया स्थित वेकेशन वॉटर पार्क की है। वेकेशन वॉटर पार्क में मारपीट की यह बड़ी घटना हुई है। मामला रविवार का है। कुछ लड़कियां वॉटर पार्क में अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने गई थीं। लड़कियों के साथ बदमाशों ने बार-बार छेड़खानी करने की कोशिश की। इसकी शिकायत उन्होंने अपने परिजनों से की। जब छेड़खानी का परिवार ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को लाठी-डंडे के साथ मौके पर बुला लिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। एडिशनल एसपी सुरेंद्र जैन ने कहा कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है।  उनकी तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।