राजस्थान में फिर भड़का आरक्षण आंदोलन:भरतपुर में इंटरनेट बंद; नेशनल हाईवे- 21 दो दिन से जाम, हाथों में लाठियां लेकर बैठे लोग
आंदोलन कर रहे माली समाज के लोगों का लीडर कौन है
आप राज्य के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को लेकर जाते हैं तो इससे साफ होता है कि आप ED को डराना चाहते हैं।
Rahul Gandhi ED Inquiry: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले तीन घंटे की ईडी की पूछताछ के बाद खत्म हो गई है। लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ की जा रही है। राहुल गांधी से जुड़े पल पल के अपडेट के लिए बने रहें
आधुनिक भारत कांग्रेस की देन: गहलोत
बघेल ने साधा सरकार पर निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है। इसके खिलाफ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।
सरमा ने राहुल पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी देश के एक सांसद हैं। ईडी के बुलाने पर उनको जाना चाहिए और अपना पक्ष ईडी के सामने रखना चाहिए। भारत का संविधान इतना मजबूत है कि अगर आप निर्दोष हैं तो आपको सजा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि ED के बुलाने पर आप नामांकन करने के जैसे समर्थक लेकर नहीं जा सकते। साथ में आप राज्य के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को लेकर जाते हैं तो इससे साफ होता है कि आप ED को डराना चाहते हैं।
फिर से ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे।
हम डरने वाले नहीं: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए सबको ED ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसमें राजनीति हो रही है और कुछ नहीं, इसलिए इसका खंडन करने के लिए कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया और हजारों लोग गिरफ्तार हुए। हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे।
हालात बहुत खतरनाक: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सोचा कि मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। उन्होंने मुझे मिलने का समय मांगा। बाद में उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये लोग बेकार के छापे डालते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग छापा नहीं डालना चाहते हैं, लेकिन इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ से बहुत ज्यादा दबाव होता है। इन्होंने ये हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खुद उन लोगों से जाकर मिलूं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ईडी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने वाले 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
तीन घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के दफ्तर से बाहर निकल चुके हैं। फिलहाल वे लंच करेंगे और इसके बाद फिर से पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 'सत्याग्रह' मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं से मिलने के बाद तुगलक रोड पुलिस स्टेशन से निकलीं।
गुजरात के अहमदाबाद में राहुल गांधी के समर्थन में विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तुगलक रोड थाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं से मिलने पहुंची थीं। पुलिस की धक्का-मुक्की से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल की तबियत बिगड़ गई थी। प्रियंका गांधी जी ने तुगलक रोड थाने पहुंच कर के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं का हाल चाल लिया।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये साजिश हो रही है लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वो निडर होकर सभी सवालों के जबाव देंगे। जब राहुल गांधी दफ्तर में गए तो हमारी मांग थी कि वकील को अंदर जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
आंदोलन कर रहे माली समाज के लोगों का लीडर कौन है
पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एक अन्य ट्वीट मे असदुद्दीन ओवैसी को टैग किया है। दुष्कर्म का मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाने वाली पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताया है।
Rajasthan जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति उसकी पत्नी और छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
Leave a Comment: