पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एक अन्य ट्वीट मे असदुद्दीन ओवैसी को टैग किया है। दुष्कर्म का मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाने वाली पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताया है।


 

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित पर दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने प्रियंका गांधी को किया ट्वीट

 

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित पर दुष्कर्म का मामला दिल्ली पुलिस में दर्जन करवाने वाली 23 वर्षीय पीड़िता ने एक बार फिर अपनी जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्वीट कर लिखा," मैं लड़की हूं पर अब नहीं लड़ पा रही। क्या इंसाफ की जगह पर मार मिलेगी? लड़की हूं इसलिए मार दी जाऊंगी या आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा? "

पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एक अन्य ट्वीट मे असदुद्दीन ओवैसी को टैग किया है।

उधर, रोहित से सोमवार को दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने में पूछताछ की गई। उल्लेखनीय है कि जयपुर की पीडिता ने पिछले महीने सादर बाजार पुलिस थाने में दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया था। रोहित को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे रखी है। 

मालूम हो कि राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय युवती पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली के ओखला में अज्ञात लोगों ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने उसे एम्स के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़िता ने कहा कि उसके चेहरे में जलन हो रही है। अचानक कुछ फेंके जाने के कारण वह बदमाशों को नहीं देख सकी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह मां के साथ कालिंदी कुंज रोड पर टहलने निकली थी। इसी दौरान दो बदमाश उस पर कोई पदार्थ फेंककर फरार हो गए।आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला जा रहा है। इस मामले पर सियासत गर्म है। भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

जानकारी हो कि जयपुर निवासी पीड़िता ने दिल्ली में रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, कुकर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है। रोहित को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे रखी है। उससे दो दिन तक पूछताछ की गई है और सोमवार को दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के सामने पेश होना है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए शाहीनबाग थाने के एसएचओ को आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद पीड़िता को लगातार धमकियां मिल रही थीं। शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित रोहित से पूछताछ की थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।