। राजनाथ सिंह ने यहां 28 वें ज्वाइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिग प्रोग्राम का अकादमी के संपूर्णानंद ऑडोटोरियम में शुभारंभ किया


एलबीएसएनएए (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी) में '28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम' के उद्घाटन के लिए पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह में कहा कि नागरिक-सैन्य समन्वय महत्वपूर्ण है। हम सशस्त्र बलों में पूरी तरह से संयुक्तता स्थापित करेंगे।

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल उपस्थित थे। राजनाथ सिंह ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे। 

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। यहां वह एलबीएसएनएए (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी) में '28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम' के उद्घाटन केि लिए पहुंचे। इस दौरान समारोह में उन्होंने कहा कि नागरिक-सैन्य समन्वय महत्वपूर्ण है। हम सशस्त्र बलों में पूरी तरह से संयुक्तता स्थापित करेंगे।

एलबीएस अकादमी पहुंचे केंद्रीय मंत्री का अकादमी निदेशक श्रीनिवास कटिकितला ने स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने यहां 28 वें ज्वाइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिग प्रोग्राम का अकादमी के संपूर्णानंद ऑडोटोरियम में शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद वापसी में केंद्रीय मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।