व्यापारी सम्मान समारोह   फौजी आइए एस जैसा अर्थव्यवस्था के रक्षक व्यापारी को मिले सम्मान संदीप बंसल


व्यापारी सम्मान समारोह 
 फौजी आइए एस जैसा अर्थव्यवस्था के रक्षक व्यापारी को मिले सम्मान संदीप बंसल
------------------------
लखनऊ- राजधानी लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र में आयोजित भव्य व्यापारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि देश में आईएएस और फौजी की तरह व्यापारी को सम्मान मिलना चाहिए व्यापारी अर्थव्यवस्था का रक्षक है जिस वजह से देश और प्रदेश की सरकारें चलती है उसी के द्वारा दिए जाने वाले राजस्व से समस्त प्रकार के विकास के कार्य और सरकारी विभागों के कर्मचारियों की तनख्वाह निकलती है उसके बावजूद वही अधिकारी उस पर हावी हो जाता है इस व्यवस्था में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है और उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन व्यवस्थाओं में बड़ा परिवर्तन आएगा और व्यापारी को उसका समुचित सम्मान प्राप्त होगा सभी व्यापारी देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाने में सफल हो पाएगा।
 उन्होंने निशातगंज क्षेत्र के व्यापारियों को सम्मानित करते हुए व्यापारी एकजुटता में निशातगंज क्षेत्र के पुराने पदाधिकारियों के योगदान को याद किया और कहा कि एक समय में किसी भी बड़े आंदोलन की शुरुआत हमेशा निशातगंज से होती रही है आज एक बार फिर निशातगंज व्यापारी एकजुटता कायम कर रहा है इसके लिए जुझारू व्यापारी नेता निशातगंज क्षेत्र की संपूर्ण टीम को बधाई।
 
समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख व्यापारी नेताओं में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम,नुजहत खान, अश्वन वर्मा, अनुज गौतम,दीपेश गुप्ता,राजू साहू, आर के मिश्रा थे

 समारोह में सम्मानित होने वाले मे ACP सय्यद अली अब्बास एवं आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया ।
 25 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।