अंबेडकर माह के 19वें दिन लखनऊ में जनसंपर्क अभियान तेज, 29 अप्रैल को 25,000 मोमबत्तियों से मनाया जाएगा प्रकाश महोत्सव
सिधौली, सीतापुर।
भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) ने सराहनीय पहल की। संगठन द्वारा सोमवार को 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक राहत किट वितरित की गई। राहत अभियान का नेतृत्व संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश यादव ने किया।
विजय मिश्रा
लखनऊ। राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) ने सराहनीय पहल की। संगठन द्वारा सोमवार को 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक राहत किट वितरित की गई।
राहत अभियान का नेतृत्व संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में संगठन हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।
इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला संयोजक श्री शिबू उर्फ फरीद, श्री सरोज गौतम, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सचिन यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री नवाब अहमद, ब्लॉक सचिव चिनहट श्री प्रदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर श्री दिनेश यादव ने कहा कि संगठन की मदद केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पीड़ितों को शासन-प्रशासन से मिलने वाली हर संभव सहायता, मुआवजा और पुनर्वास दिलाने के लिए भी लगातार प्रयास किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सिधौली, सीतापुर।
सहजनवा, गोरखपुर विकासखंड पाली के मुजौली गांव निवासी पिड़िता कंचन यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर घर में आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिड़िता कंचन यादव पत्नी कृष्णा यादव 13 अप्रैल 2026 को मायके में आयोजित रामायण मे
चौरी-चौरा, गोरखपुर ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने चौरी-चौरा में एक जनप्रतिनिधि के समक्ष व्यापारी और भाजपा नेता के साथ हुए दुर्व्यवहार, धमकी और अपमान की तीखी निंदा की है। काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
Leave a Comment: