कर्नाटक की पार्टी JD(S) के नेता है। एक कॉलेज में गए थे। वहां प्रिंसिपल पर गुस्सा आ गया तो थप्पड़ जड़ दिए।


नमस्कार, महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के लिए चलाचली की बेला आ गई है। खुद उद्धव ने इसके संकेत दिए हैं। पहले उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही, फिर CM हाउस छोड़कर अपने घर मातोश्री चले गए। गुवाहाटी में बैठे उनके बागी मंत्री एकनाथ शिंदे के पाले में विधायकों की संख्या बढ़ रही है...। एक और विधायक इन दिनों विवादों में है। कर्नाटक की पार्टी JD(S) के नेता है। एक कॉलेज में गए थे। वहां प्रिंसिपल पर गुस्सा आ गया तो थप्पड़ जड़ दिए। प्रिंसिपल ने शिकायत तो दर्ज नहीं कराई, लेकिन कहा कि मुझे भगवान पर भरोसा है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. UP के रामपुर-आजमगढ़ और पंजाब के संगरूर में लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
  2. PM मोदी भारत के फॉरेन ट्रेड से जुड़ी जानकारियां देने के लिए डेवलप पोर्टल लॉन्च करेंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. उद्धव बोले- विधायक कहेंगे तो इस्तीफा दे दूंगा, परिवार के साथ CM हाउस छोड़ा

 

अपने विधायकों की बगावत से कमजोर हुए उद्धव ठाकरे ने कह दिया कि वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। 18 मिनट के फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी मत करो, कोई बात है तो मुझसे आकर कहो। विधायक अगर मुझसे बोलते हैं तो मैं कुर्सी छोड़ दूंगा। इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने परिवार के साथ CM हाउस छोड़ दिया। यहां से सामान लेकर वे अपने घर मातोश्री चले गए।

2. महाराष्ट्र के 4 और विधायक गुवाहाटी में शिंदे से जुड़े, 46 MLA के समर्थन का दावा
शिवसेना से बगावत करने वाले मंत्री एकनाथ शिंदे ने 46 विधायकों के साथ होने का दावा किया है। इनमें दो कैबिनेट मंत्री भी हैं। शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को भेजी है। मंगलवार शाम 4 और विधायक उनके पास गुवाहाटी पहुंच गए। इनमें दो शिवसेना के और दो निर्दलीय हैं। उधर, शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को सलाह दी है कि वे शिंदे को मुख्यमंत्री बना दें।

3. विधायक ने कॉलेज प्रिंसिपल को थप्पड़ मारा, वीडियो सामने आने से किरकिरी

 

 

कर्नाटक में JDS के एक विधायक ने कॉलेज प्रिंसिपल को स्टाफ के सामने थप्पड़ मार दिया। मांड्या विधायक एम. श्रीनिवास ITI कॉलेज का जायजा लेने गए थे। उन्होंने प्रिंसिपल से लैब के काम के बारे में पूछा। बताया जाता है कि प्रिंसिपल सवालों के जवाब नहीं दे पाए तो विधायक को गुस्सा आ गया। इसका वीडियो सामने आने से मामले का पता चला। प्रिंसिपल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

4. असम की चाय 1 लाख रु. किलो बिकी, फिर भी चीन की चाय से सस्ती
असम की एक दुर्लभ किस्म की ऑर्गेनिक चाय एक लाख रुपए किलो की रिकॉर्ड कीमत पर बिकी है। पाभोजन गोल्ड नाम की इस चाय का एक किलो ही प्रोडक्शन किया गया है। असम के डी2सी चाय ब्रांड एसा टी ने जोरहाट चाय ऑक्शन सेंटर से इसे खरीदा है। वैसे ये सबसे महंगी चाय नहीं है। यह दर्जा चीन की चाय की एक किस्म के पास है। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए किलो है।

5. भूकंप से हिला अफगानिस्तान, एक हजार से ज्यादा मौतें, 1,500 घायल
अफगानिस्तान में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे आए तेज भूकंप ने कई गांव तबाह कर दिए। इससे एक हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। 1,500 से ज्यादा घायल हैं। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके झटके पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई शहरों में भी महसूस हुए। यहां एक शख्स की मौत की खबर है।

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. सूरत से भागकर नागपुर पहुंचे शिवसेना विधायक देशमुख, बोले- मुझे बेहोश करने के लिए जबरन इंजेक्शन लगाया (पढ़ें पूरी खबर)
  2. अयोध्या में राम की पैड़ी में नहाते वक्त पत्नी को किस करने पर पिटाई, लोगों ने कहा- ऐसी हरकत यहां नहीं चलेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. श्रीलंका ने 50 में से 43 ओवर स्पिनर्स से डलवाए, 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में सीरीज जीती (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
6 साल में 7 राज्यों में चला ऑपरेशन लोटस, BJP जीते बगैर सत्ता हथियाने में माहिर

महाराष्ट्र में शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरी प्लानिंग के साथ बगावत की है। पहले 25 विधायक उनके साथ थे, जो बाद में 46 हो गए। इससे ऑपरेशन लोटस फिर चर्चा में आ गया। 'ऑपरेशन लोटस' BJP की उस स्ट्रैटजी के लिए गढ़ा गया शब्द है, जिसमें सीटें पूरी न होने के बावजूद पार्टी सरकार बनाने की कोशिश करती है। 6 साल में पार्टी ने 7 राज्यों में ऑपरेशन लोटस चलाया। इसमें से 4 बार कामयाबी मिली, 3 बार मात खानी पड़ी। कब, कहां, क्या-क्या हुआ,

 

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक। हादसे के वक्त विमान में 126 लोग थे। इनमें से तीन मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। बताया जाता है कि विमान का लैंडिंग गियर टूटकर गिर गया। इसके बाद विमान एयरपोर्ट पर एक क्रेन टॉवर से टकरा गया।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1985 में आज के ही दिन एअर इंडिया के विमान 'कनिष्क' में ब्लास्ट हुआ था। ये विमान टोरंटो से मुंबई आ रहा था। इसे रास्ते में लंदन और दिल्ली में रुकना था। लंदन पहुंचने से 45 मिनट पहले अटलांटिक सागर के ऊपर विमान में जोरदार धमाका हुआ। उसमें सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई। इनमें 268 कनाडा के, 27 इंग्लैंड के, 10 अमेरिका के और 2 भारत के नागरिक थे। क्रू में शामिल सभी 22 भारतीय भी मारे गए। इनमें से सिर्फ 132 लोगों के शव ही समुद्र से निकाले जा सके। इस हमले में उग्रवादी सिख संगठन बब्बर खालसा का हाथ माना गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।