Live: शिवसेना को एक और बड़ा झटका, विधायकों के बाद अब 17 सांसद हुए ‘बाग़ी’


 

 

Maharashtra Political Crisis Live: CM उद्धव ठाकरे साथ 16 विधायक बचे है ये है उनके नाम 

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम उद्धव ठाकरे साथ 16 विधायक बचे हैं. यहां देखें उनकी लिस्ट

 

चिमणराव पाटील
राहुल पाटील
संतोष बांगर
वैभव नाईक 
सुनील राऊत
रविंद्र वायकर 
सुनील प्रभू 
दिलीप लांडे 
प्रकाश फार्तफेकर 
संजय पोतनीस 
अजय चौधरी 
कैलास घाडगे पाटील
आदित्य ठाकरे (मंत्री)
भास्कर जाधव
राजन साळवी
उदय सामंत (मंत्री)

23/06/2022 09:40:17

 

Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र के मौजूदा हालात पर बीजेपी नजर बनाये  हुए- सूत्र

सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र के मौजूदा हालात पर बीजेपी  नजर  बनाये  हुए है लेकिन अभी  भी बीजेपी शिवसेना की अंदरूनी लड़ाई  की तस्वीर साफ होने का इंतजार कर रही  है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने सरकार बनाने  की संभावनाओं पर भी काम शुरू कर दिया है. कई छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों  से बीजेपी  संपर्क में है. महाविकासआघाड़ी की सरकार गिरने की स्थिति में बीजेपी सरकार बनाने  केलिए  दावा करेगी

23/06/2022 09:03:25

 

विधायक ही नहीं, 17 सांसद एकनाथ शिंदे के समर्थन में आए

महाराष्ट्र में विधायकों के साथ-साथ अब सांसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आते दिखाई दे रहे है. सूत्रों ने बताया की 17 सांसद एकनाथ शिंदे के सम्पर्क में हैं. ठाणे के सांसद राजन विचारे और कल्याण के सांसद श्रिकांत शिंदे गुवाहाटी में मौजूद हैं. वसीम सांसद भावना गवली, पलघर सांसद राजेंद्र गवित, रामटेक सांसद क्रुपाल ने भी अपना समर्थन दिया है.

23/06/2022 08:57:23

 

Maharashtra Political Crisis Live: समर्थन में आए विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज सुबह 10 बजे अपने समर्थन में आए विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे .इस मीटिंग में आगे की रणनीति को तय किया जाएगी जिसके बाद राज्यपाल को अलग समूह का पत्र दिया जा सकता है.

 

23/06/2022 08:47:22

 

Maharashtra Political Crisis Live: BJP का ये है प्लान

बीजेपी अब भी इंतजार कर दर्शक की भूमिका में है. मिली जानकारी के अनुसार जब तक एकनाथ शिंदे का गुट MVA से अपना समर्थन वापस नहीं लेता तब तक भाजपा हंगामा नहीं करेगी. आज एकनाथ शिंदे का समूह राज्यपाल को पत्र देकर MVA सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की बात कर सकते है. उसके बाद बीजेपी आगे का कदम उठाएगी. सूत्रों का दावा है कि बीजेपी अपनी गतिविधियां तभी शुरू करेगी जब सारी चीजें सही तरीके से हो जाएंगी ताकि पिछली गलती दोबारा न हो.

23/06/2022 08:46:31

 

सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख आज सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. ये वहीं विधायक हैं जिनका दावा है कि उन्हें जबरन सूरत और फिर गुवाहाटी ले जाया गया. वह कल नागपुर लौट आए थे. 

23/06/2022 08:39:20

 

डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती- केंद्रीय मंत्री मुख़्तार नक़वी

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार नक़वी ने कहा कि डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती. डमी कार और डायलिसिस की सरकार चलाकर, जुगाड़, जोड़तोड़ से जनादेश का अपहरण कर अगर कोई समझता है कि यह चलता रहेगा तो ऐसा नहीं है. ऐसी सरकार चलाने वालों को इसका एहसास हुआ है.

23/06/2022 08:34:14

 

शिवसेना के बड़े नेताओ के साथ बैठक करेंगे सीएम उद्धव ठाकरे

सीएम उद्धव ठाकरे शिवसेना के बड़े नेताओ के साथ बैठक करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार बैठक साढ़े 11 बजे से शुरू होगी. यह बैठक वर्चुअल होगी या मातोश्री में यह स्पष्ट नहीं है. 

 

23/06/2022 08:24:17

 

शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे

असम में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक अस्थिरता के बीच शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे.

 

 

 

 

23/06/2022 07:32:51

 

एनसीपी नेताओं को उथलपुथल पर है ये संदेह

सूत्रों ने कहा कि एनसीपी के बड़े नेताओं के एक गुट को शक, शिवसेना खेमे में चल रही उथल-पुथल के पीछे पार्टी के बड़े नेता का हाथ है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर बुधवार देर रात बैठक में एनसीपी के प्रमुख नेता मौजूद थे.  इस बैठक में एकनाथ शिंदे कैंप में विधायकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को सरकार के लिए खतरे की घंटी बताया गया. 

23/06/2022 07:16:09

 

गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए हैं एकनाथ शिंदे

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में कल रात चार और विधायकों के होटल पहुंचने के बाद मुलाकात की.

 

 

 

23/06/2022 07:13:15

 

शिवसेना के मुखपत्र में दावा- बागी विधायकों को हरा देगी जनता

शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि ये सभी विधायक एक बार फिर चुनाव का सामना करते हैं तो जनता उन्हें पराजित किए बगैर नहीं रहेगी. इसका भान इन लोगों को नहीं होगा. इसलिए ये शिवसेना के विधायक व माननीय पुन: अपने घर लौट आएंगे.

 

23/06/2022 06:36:01

 

Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र के हित में अभी निर्णय लेने की जरूरत- एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया- पिछले ढाई वर्षों में, एम.वी.ए. सरकार ने केवल घटक दलों को फायदा पहुंचाया, और शिवसैनिकों को भारी नुकसान हुआ.जहां घटक दल मजबूत हो रहे हैं, वहीं शिवसैनिक-शिवसेना का व्यवस्थित गबन हो रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी और शिवसैनिकों के अस्तित्व के लिए अस्वाभाविक गठबंधन से बाहर निकलना जरूरी है. महाराष्ट्र के हित में अभी निर्णय लेने की जरूरत है.

बैकग्राउंड

 Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक सकंट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया और बांद्रा स्थित अपने निजी आवास चले गए. उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ को खाली करके ठाकरे परिवार के निजी आवास ‘मातोश्री’ चले गए हैं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा दो दिन पहले बगावत किए जाने और बागी विधायकों के तेवर में कोई नरमी नहीं आने के बीच ठाकरे ने यह फैसला लिया. सीएम उद्धव ठाकर के‘वर्षा’ छोड़ते वक्त शिवसेना नेता नीलम गोरहे और चन्द्रकांत खैरे आदि वहां मौजूद थे. ठाकरे रात करीब 9:50 बजे पत्नी रश्मी ठाकरे, पुत्र और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे के साथ जब ‘वर्षा’ से ‘मातोश्री’ के लिए निकले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में नारेबाजी की और उनपर पुष्पवर्षा की.

वहीं उद्धव और शरद पवार ने मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि पवार साहब आए, सुप्रिया थीं. सभी ने कहा हम आखिरी तक लड़ेंगे, जीतेंगे. कांग्रेस के नेता आए. उन्होंने दावा किया कि महाविकास अघाड़ी का गठबंधन स्थिर है. संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की कोई सलाह नहीं दी गई.  उद्धव ने आह्वान किया खफा हैं तो सामने आकर बात करिए.

दूसरी ओर गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटेल के बाहर लोकल पुलिस का बंदोबस्त तो था ही आज SRP की भी टुकड़ी यहाँ तैनात कर दी गई है.  महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना के बाग़ी विधायक एकनाथ शिंदे क़रीबन 38 विधायकों के साथ यहां हैं और सूत्रों का यह भी कहना है की यहांआज और भी विधायक आने की संभावना है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।