Live : शिवसेना के तीन और MLA गुवाहाटी पहुंचे, शरद पवार ने बुलाई NCP विधायकों की बैठक


खास बातें

Maharashtra Political Crisis Live News Updates in Hindi: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच  बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़ी पल-पल की अपडेट...
 

लाइव अपडेट

09:41 AM, 23-JUN-2022

42 शिवसेना विधायकों का साथ: एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए कहा कि हमारे साथ 42 शिवसेना के विधायक हैं।

09:39 AM, 23-JUN-2022

डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती: नकवी

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती। इस तरह की सरकार चलाकर, जुगाड़, जोड़तोड़ से जनादेश का अपहरण कर अगर कोई समझता है कि यह चलता रहेगा तो ऐसा नहीं है। ऐसी सरकार चलाने वालों को इसका एहसास हुआ है। 

09:34 AM, 23-JUN-2022

आज सुबह 11.30 बजे सीएम उद्धव के समर्थन वाले विधायकों की बैठक

जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.30 बजे सीएम उद्धव के समर्थन वाले विधायकों की बैठक होगी।

08:27 AM, 23-JUN-2022

शरद पवार आज एनसीपी विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार आज एनसीपी विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

08:21 AM, 23-JUN-2022

शिवसेना के तीन और बागी विधायक पहुंचे गुवाहाटी 

शिवसेना के तीन और विधायकों को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल के अंदर दो कारों से जाते देखा गया है, जहां पार्टी के और भी बागी विधायक ठहरे हुए हैं।
यहां देखें वीडियो...

 



 

07:52 AM, 23-JUN-2022

Maharashtra Crisis Live : शिवसेना के तीन और MLA गुवाहाटी पहुंचे, शरद पवार ने बुलाई NCP विधायकों की बैठक

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इस बीच शिवसेना के चार और बागी विधायक बुधवार देर रात गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।