बौद्ध धर्म की क्या पहचान- मानव मानव एक समान के गगनचुंबी नारों से गूंजा दर्शनिया गांव
बौद्ध धर्म की क्या पहचान- मानव मानव एक समान के गगनचुंबी नारों से गूंजा दर्शनिया गांव
श्रद्धालुओं ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
मिशन गायिका मालती राव अम्बेडकर के गीतों पर रात भर झूमते रहे दर्शक
वक्ताओं ने माता रमाबाई के पुण्यतिथि पर उनको याद किया
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर | जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी क्षेत्र इटवा के दर्शनिया गांव में शुक्रवार रात्रि में साप्ताहिक महापरित्राण पाठ के समापन अवसर पर एक विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कपिलवस्तु के बौद्ध भिक्षु बुद्धसागर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया।आयोजक राजिन्द्र गौतम ने गौतम बुद्ध एव बाबा साहब के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।मशहूर मिशन गायिका मालती राव अम्बेडकर ने शानदार जागरूकता गीत प्रस्तुत करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।वक्ताओं ने गौतम बुद्ध, बाबा साहब एवं माता रमाबाई के विचारों को विस्तार से बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एम.पी.पी इण्टर कालेज बलरामपुर के प्रवक्ता राम आशीष वरूण ने कहा कि भारत देश बौद्धकाल में सोने की चिडिया के रूप में जाना जाता था।उस समय पूरे देश में बुद्ध का विचार फैला हुआ था।लोगों में अहिंसा,करूणा व समानता का भाव संचारित था। यदि पुनः भारत को सोने की चिडिया बनाना चाहते हैं तो बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।भारत ही नही पूरी दुनिया को बुद्ध के विचारों पर चलने की आवश्यकता है।वैश्विक युद्ध को बुद्ध ही टाल सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि लार्ड बुद्धा नेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जयकिशोर ने कहा कि बौद्ध धर्म एक वैज्ञानिक धर्म है जिसको देश के प्रत्येक विद्यालय में पढ़ाये जाने की आवश्यकता है।गौतम बुद्ध ने ढ़ाई हजार पहले ही पंचशील के माध्यम से बता दिया था कि हिंसा से विरत रहें,चोरी न करें,काम के प्रति सचेत रहें,झूठ न बोलें और मादक पदार्थों का सेवन न करें।आज हमारा युवा पीढी बुद्ध के त्रिशरण और पंचशील को अपनाकर राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बन सकता है।आगे कहा कि देश को सशक्त बनाने में बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर का भी अहम योगदान हैं।बाबा साहब ने हम सभी को एक सुंदर व विशाल संविधान दिया है। देश सदैव बाबा साहब का ऋणी रहेगा।बाबा साहब ने मानव कल्याणार्थ शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा दिया है।
इस अवसर पर सिद्धू बौद्ध, राधेश्याम, प्रकाश चौधरी(ग्राम प्रधान), मायाराम (उप प्रधान), दीप कुमार, घनश्याम गौतम, राजेश गौतम, नागिन्द्र गौतम, वासदेव, घनश्याम, सहदेव, रिंकू, दीपक, राजू, सोनू, भोला, संजय, राज, अरूण, लकी,वीर गौतम, अजय गौतम सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
S.D.M.कादीपुर थाना प्रभारी के अगुवाई में मनाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस मौके पर थानाध्यक्ष मो अकरम खान उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह रहे मौजूदगी में कई मामलों का किया गया निस्तारण रिपोर्ट सुजीत कुमार यादव ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
Leave a Comment: