सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान अतहर अली की मिलीभगत से बैटरी, सोलर इनवर्टर खरीद योजना में जमकर घोटाला ग्राम पंचायत रायपुर विकासखंड बिजुआ जिला खीरी में


सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान अतहर अली की मिलीभगत से बैटरी, सोलर इनवर्टर खरीद योजना में जमकर घोटाला ग्राम पंचायत रायपुर विकासखंड बिजुआ जिला खीरी में

जिला अधिकारी महोदय कब तलब करेंगे बैटरी व सोलर इन्वर्टर खरीद की पत्रावली  

जिला लखीमपुर खीरी में मिनी सचिवालय को सक्रिय करने की योजना में तेजी से कार्य शुरू हो गए हर पंचायत में मिनी सचिवालय सक्रिय हो गए हैं पर रायपुर पंचायत में कोई भी सुधार देखने को नही मिला है शासन ने मिनी सचिवालय में लाइट व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सोलर इन्वर्टर व बैटरी लगाने के निर्देश दिया है जिसके तहत मिनी सचिवालय में इन्वर्टर व बैटरी खरीद शुरू हो गई है लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर दिखाई पड़ रहा है और इनवर्टर, बैटरी खरीद में जमकर धांधली बाजी हो रही है घटिया क्वालिटी की बैटरी जोड़ कर बनाए गए सेट खरीदकर मिनी सचिवालय सजाए जा रहे हैं योजना के बजट के मुताबिक  इनवर्टर व बैटरी की भी खरीद में जमकर धांधली बाजी हो रही है घटिया क्वालिटी की बैटरी खरीद कर फर्जी बिल वाउचर सनराइज बैटरीज के लगाए गए हैं विभागीय सूत्रों की बातों को मानें तो अड़तीस हजार (38000) रुपए
प्रत्येक ग्राम पंचायत को इनवर्टर, बैटरी खरीद के लिए मंजूरी दी गई है योजना के मुताबिक करोड़ों रुपए इनवर्टर बैटरी खरीद करने में सरकार लखीमपुर खीरी जिले में खर्च कर रही है लेकिन योजना से जुड़े लोगों के लिए यह सुनहरा मौका मिल गया है । बिजुआ विकासखंड के 2 दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में घटिया क्वालिटी के इनवर्टर व बैटरी खरीदे गए हैं जिसमें एडीओ पंचायत बिजुआ की भी भूमिका सवालों के घेरे में है मिनी सचिवालय को सक्रिय करने की सरकार की मंशा में पंचायत विभाग के जिम्मेदारों द्वारा पलीता लगाए जाने से यह योजना सफल होती नहीं दिख रही है ग्राम पंचायतों द्वारा घटिया क्वालिटी के इन्वर्टर, बैटरी खरीदे जाने से जल्द खराब होने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिल सकेंगे मामले की जानकारी मिलने पर अब तक टीवी की टीम जब पंचायत भवन रायपुर पहुँची तो सारा खेला समझ मे आ गया अब देखना यह है कि जिला अधिकारी महोदय इनवर्टर व बैटरी खरीद की पत्रावली को जिले में कब तलब करेंगे। और अनियमितता की जांच कब  शुरू होगी। जिससे शाशन और प्रशाशन की छवि सुधार सके जो योगी सरकार में निडर होकर भ्रस्टाचार में पूरी तरह से लिफ्ट अधिकारी व कर्मचारी और प्रधान पर कार्यवाही हो सके अगला प्रसारण में कम्प्यूटर ख़रीद का घोटाला उजागर होगा ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।