एक साल में 12 माह! फिर रिचार्ज 13 माह का क्यों? क्या है


भारत में एक तरफ डिजिटल इंडिया पर जोर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ टेलिकॉम कंपनियों की मनमानी डिजिटल इंडिया की राह में रोड़ा बनकर खड़ी हो रही हैं। टेलिकॉम कंपनियां अपने हिसाब से मनमाना चार्ज वसूलती है। साथ ही एक माह के रिचार्ज के नाम पर 30 या फिर 31 दिनों की जगह 28 दिनों की वैधता ऑफर कर रही हैं। जबकि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से इस मामले में टेलिकॉम कंपनियों पर नरमी बरती जा रही है।दरअसल पिछले साल दिसंबर में ही टेलिकॉम कंपनियों जैसे रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी कंपनियों ने अपने प्री-पेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। उस वक्त एक माह में 28 दिनों की जगह 30 और 31 दिनों की वैधता देने का मामला उठा था। लेकिन ट्राई ने मामले के समाधान के लिए कहा कि सभी टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया जाना चाहिए, जो 30 या फिर 31 दिनों की वैधता के साथ आता है। लेकिन सवाल उठता है कि बाकी देशों की तरह भारत में टेलिकॉम कंपनियां क्यों 30 या 31 दिनों की जगह एक माह में 28 दिनों की वैधता ऑफर करती हैं।

क्या भारत में उपलब्ध है सबसे सस्ता डेटा 

टेलिकॉम कंपनियां एक तरह दावा करती हैं कि भारत में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे सस्ती दर पर मोबाइल इंटरनेट डेटा उपलब्ध है। जबकि दूसरी तरह एक माह के रिचार्ज में 28 दिनों की वैधता ऑफर कर रही हैं। ऐसा करके टेलिकॉम कंपनियां एक साल में 12 माह की जगह ग्राहकों से 13 माह का रिचार्ज कराती हैं। वहीं टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से जो एक सिंगल 31 दनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है, उसकी कीमत 28 दिनों की वैधता वाले प्लान से ज्यादा है। जबकि बाकी बेनिफिट्स 28 दिनों की वैधता वाले प्लान की तरह ही हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।