PM Kisan Samman Nidhi:# किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का इंतजार खत्म
PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का इंतजार खत्म
शादी के बहाने एक हजार युवक-युवतियाें से करोड़ों ठगी कर चुके तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार
मध्य जिले के साइबर सेल ने तीन नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर शादी के बहाने ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय आनलाइन ठगी करने वाले जालसाजों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह फर्जी वैवाहिक साइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवक-युवतियों से संपर्क कर उन्हें शिकार बनाता था। दोस्ती करने के बाद किसी संकट में फंसे होने का झांसा देकर गिरोह के सदस्य पीड़ितों से कस्टम ड्यूटी, डॉलर, यूरो व अन्य अधिकारिक शुल्कों के रूपांतरण शुल्क के नाम पर अपने खातों में रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।डीसीपी मध्य जिला श्वेता चौहान के मुताबिक इनके अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग नामों से 25 खाते मिले हैं, जिनमें चार लाख जमा हैं। उसे फ्रीज करा दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि गिरोह आठ सालों के दौरान भारत के एक हजार युवक-युवतियों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। इनके पास से ठगे गए दो लाख नकद, अपराध में प्रयुक्त 15 मोबाइल, 20 सिमकार्ड, दो लैपटाप व चार डोंगल बरामद किए गए हैं। आरोपित फर्जी वैवाहिक साइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म फार्म के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। बाद में वे पीड़ितों और उनके परिवार के लिए उपहार भेजने का नाटक करते थे और कस्टम ड्यूटी, डालर, यूरो और अन्य अधिकारिक शुल्कों के रूपांतरण शुल्क के नाम पर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इनकी गिरफ्तारी से मेघालय व आंध्रप्रदेश के मामले भी सुलझा लिए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पाल ओेनेजी अतुह, सैमुअल अनियागोर चिबुजोर व चार्ल्स पायस चुकवुएबुका है। तीनों नाइजीरिया नागरिक हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह पूरे भारत और विदेश में भी आनलाइन धोखाधड़ी में शामिल है।
मनविंदर कौर ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर कहा था कि उसने एक वैवाहिक साइट संगम डाट काम पर एक प्रोफाइल बनाया था और साइट के माध्यम से वह आरोपितो के संपर्क में आई थी। अंकित वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उसे बताया कि वह कनाडा में रहता है और पेशे से डाक्टर है। बाद में उसने वाटस एप नंबर का आदान-प्रदान किया और उसपर चैट करना शुरू कर दिया।पिछले साल 22 दिसंबर को उसने कहा कि वह एयर कनाडा की उड़ान एसी 048 (सीट संख्या 23) से आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचा है। कस्टम अधिकारी ने उसे भारी मात्रा में कनाडाई डालर लाने पर रोक लिया है। कुछ ही देर में एक महिला ने दूसरे मोबाइल नंबर से फोन कर बताया कि अंकित वर्मा को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। उसे छोड़ने के एवज में 55,900 रुपये का भुगतान करने की बात कही। उसकी बातों पर यकीन करते हुए मनविंदर कौर ने उक्त महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में दो किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिया। बाद में फोन करने वाली महिला ने डेढ़ लाख और भेजने की मांग की। बताया गया कि वित्त मंत्रालय को उक्त रकम देना होगा। तब मनविंदर को शक हुआ उसने आगे भुगतान करने से इंकार कर दिया और साइबर सेल में शिकायत कर दी।
जांच के दौरान लाभार्थी के खातों का बैंक विवरण प्राप्त किया गया जिसमें शिकायतकर्ता ने धन हस्तांतरित किया था। जांच से पता चला कि उक्त खातों से बड़ी संख्या में लेन-देन किया जा रहा था। खातों में जमा किए गए धन को अन्य बैंक खातों में स्थानांतरित किया जा रहा था या तुरंत एटीएम के माध्यम से निकाला जा रहा था। पैसे को घुमाने के लिए अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर विभिन्न बैंक खाते खोले गए। विभिन्न बैंकों से बैंक खातों का विवरण एकत्र किया गया। टीम ने उन एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को भी एकत्र किया जहां से पैसे निकाले गए थे। अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन के सीडीआर का भी विश्लेषण किया गया। जांच से पता चला कि आरोपिताें ने एक ही तौर-तरीके से बड़ी संख्या में लोगों को ठगा है।
वैज्ञानिक जांच के आधार पर टीम ने ग्रेटर नोएडा से पहले पाल ओनेजी अतुह व सैमुअल अनियागोर चिबुजोर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मोबाइल व लैपटॉप से विभिन्न फेसबुक और वैवाहिक प्रोफाइल बरामद किए गए। दोनों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपित को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे विभिन्न वैवाहिक साइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर आदि पर अलग-अलग नामों से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। बाद में वे लोगों को लुभाते थे और उनके साथ वाटस एप नंबर का आदान-प्रदान करते थे।कुछ दिनों के बाद वे उन्हें लुभाते हुए उनके लिए उपहार भेजेंगे या भारत में उनसे मिलने आने की बात करते थे। वे डमी पार्सल ट्रैकिंग रसीद भी बनाते थे और लक्षित व्यक्ति को उनका विश्वास हासिल करने के लिए भेज देते थे। तीन-चार दिनों के बाद उनमें से कोई व्यक्ति लक्षित व्यक्ति को कस्टम अधिकारी या हवाई अड्डा प्राधिकरण अधिकारी के रूप में बुलाता था। फिर वे पार्सल में डॉलर व पाउंड होने की बात बता उसे लौटाने के लिए कस्टम ड्यूटी शुल्क देने की मांग करते थे।एक बार राशि का भुगतान हो जाने पर वे किसी न किसी बहाने अपनी मांग बढ़ाते रहते थे। इनमें चार्ल्स पायस दिसंबर 2020 में बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत आया था। तब से वह ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। आरोपितों ने पिछले आठ साल में 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने की बात स्वीकारी। पैसा आगे बिचौलिए के जरिए नाइजीरिया भेज दिया जाता था। यह गिरोह अन्य एशियाई देशों में भी सक्रिय है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का इंतजार खत्म
शाम जमा मस्जिद चमक के पुल मुरादाबाद पर एक एक्सीडेंट हो गया है
मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा 30 मई 2022 को जनपद स्तर पर लम्बित वादों की सुनवाई की जायेगी।
Leave a Comment: