मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा 30 मई 2022 को जनपद स्तर पर लम्बित वादों की सुनवाई की जायेगी। 


विग ब्रेकिंग -----सन्तकबीरनगर
    रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ, अबतक ,टीवी

मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा 30 मई 2022 को जनपद स्तर पर लम्बित वादों की सुनवाई की जायेगी। 
    संत कबीर नगर 29 मई 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि मा0 राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती रचना पाल द्वारा दिनांक 30 मई 2022 को सूचना अधिकार अधिनियम-2005 से सम्बंधित जनपद स्तर पर कुल 59 लम्बित वादों की सुनवाई पूर्वांन्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जायेगी। उन्होंने बताया कि सुनवाई के उपरान्त जन सूचना अधिकारी/प्रथम अपीलीय अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मा0 आयुक्त, राज्य सूचना आयोग की अध्यक्षता में की जायेगी। 
    इस संबंध में जिलाधिकारी ने सम्बधित विभागाध्यक्षों/जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद मुख्यालय पर होने वाले सुनवाई में समस्त अधिकारीगण व्यक्तिगत रूप से ससमय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखते हुए, प्रश्नगत प्रकरण का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा सुनवाई के उपरान्त आयोजित होने वाले बैठक में समस्त जन सूचना अधिकारी/प्रथम अपीलीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें। बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।धन्यवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।