बड़ी नहर में मां के साथ आई खुशी देवी कपड़ा धोने अचानक पैर फिसलने से डूब गई सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना के सब इस्पेक्टर राजेश कुमार पाठक अपने कुछ हेड कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे


बड़ी नहर में मां के साथ आई खुशी देवी कपड़ा धोने अचानक पैर फिसलने से डूब गई

सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना के सब इस्पेक्टर राजेश कुमार पाठक अपने कुछ हेड कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे

यूपी अब तक टीवी चैनल फतेहपुर बहुआ  सेअवनीश  श्रीवास्तव खास रिपोर्ट 

फतेहपुर/गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव के रहने वाली ओम कली पत्नी जगतपाल उर्फ जग्गू पासवान अपनी लड़की खुशी और पड़ोस के रहने वाली विमला 15 वर्षीय पुत्री राजेश पासवान और निशु पुत्र आनंदपाल के साथ नहर में कपड़ा धुलने के लिए आई थी जिससे कि अचानक खुशी उम्र लगभग 8 वर्ष का पैर फिसल गया और नहर में डूब गई गांव में जैसे ही इसकी सूचना पहुंची तो हड़कंप मच गया गांव के लोगों ने गाजीपुर थाने में सूचना दिया मौके पर तुरंत पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार पाठक अपने साथ कुछ हेड कांस्टेबल को लेकर और ग्रामीणों की मदद से नहर में जाल डलवा कर लड़की को ढूंढने का काम चालू किया गया। 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक नाहर में ढूंढने का कार्य चालू रहा लेकिन लड़की का अभी तक कोई पता नहीं चला उधर घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि नहर का पानी का बहाव तेज था जिससे कि नहर का पानी बंद करा दिया गया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।