यातायात नियमों का पालन न करने वाले 27 वाहनों से शमन शुल्क के रूप में वसूला गया 28200-रू0


यातायात नियमों का पालन न करने वाले 27 वाहनों से शमन शुल्क के रूप में वसूला गया 28200-रू0

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस सिद्धार्थनगर नें चलाया  जागरूकता अभियान तथा पी0ए0सिस्टम व पम्पलेट के माध्यम से यातायात जागरूकता से संम्बन्धित प्रचार प्रसार भी किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 यशवीर सिंह के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत व क्षेत्राधिकारी यातायात अखिलेश वर्मा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत पी0ए0सिस्टम व पम्पलेट के माध्यम से सनई तिराहा, साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा व पावर हाउस तिराहा आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता से संम्बन्धित प्रचार प्रसार किया गया तथा प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायात पुलिस टीम द्वारा 132 वाहनों को चेक किया गया, वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 27 वाहनों से 28200-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।