शहरी किसान संगठन ने किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का आगाज मक्खियों की समस्याओं से किसानों को निजात दिलाई जाए-राष्ट्रीय अध्यक्ष।


शहरी किसान संगठन ने किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का आगाज

मक्खियों की समस्याओं से किसानों को निजात दिलाई जाए-राष्ट्रीय अध्यक्ष।

 प्रताप नगर/हरदोई_ निर्धारित समय अनुसार प्रताप नगर के बेनीगंज सड़क मार्ग स्थित किसान कुटी पर आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने ब्लॉक अहिरोरी स्थित बढईयन पुरवा के पोल्ट्री फॉर्म से फैल रही बेइंतेहा मक्खियों के बारे में कहा कि यह समस्या पूरी तरह से समाप्त होनी होनी चाहिए, क्योंकि वहां आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीण जन त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इसके साथ ही विकासखंड कोथावां के ग्राम झरोइया में चकरोड मार्ग पर बनी दीवार को गिराए जाने संबंधी मौके पर आए उप जिलाधिकारी सण्डीला देवेंद्र पाल ने सभी किसान साथियों को आस्वासन दिलाते हुए कहा कि ज्ञापन के मुताबिक जो मांग की गईं हैं। उन मांगो को नियमानुसार पूर्ण कराया जायेगा। संगठन के जिला अध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने पोल्ट्री फॉर्म पर धरना प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा की गई जबरदस्ती भेजे जाने जेल आदि की चर्चा करते हुए पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। तत्पश्चात मौके पर उपस्थित दोनों अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। वही क्षेत्राधिकारी हरियावां उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने प्रदर्शन में शामिल सभी महिला पुरुष किसानों को अस्वस्थ करते हुए समझाने बुझाने का प्रयास किया। इस मौक़े पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव, इरफान अहमद, ममता राजपूत, निवर्तमान हरदोई जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा, अनीस राजा, वीरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, अर्पित गुप्ता, सतेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, सुधाकर, ऊषा, रामदेवी, गौरव गुप्ता,अर्पित गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल सिंघानिया गौरव गुप्ता, सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।