बिदकी प्रशासन ने मुंह देख कर चलाया बुलडोजर* प्रयागराज मंडल ब्यूरो प्रमुख@रईस रहमानी फतेहपुर#


बिदकी प्रशासन ने मुंह देख कर चलाया बुलडोजर*
प्रयागराज मंडल ब्यूरो प्रमुख@रईस रहमानी फतेहपुर#
 किसी को सजा तो किसी को अभय दान

????चौडगरा में एकपक्षीय कार्यवाही से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

????फतेहपुर/ चौडगरा
यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बनते ही जगह जगह बुलडोजर गरजने लगे हैं चाहे अवैध निर्माण हो या अतिक्रमण या फिर तालाबों पर कब्जा लेकिन इस बुलडोजर का नाजायज फायदा उठाते बिंदकी तहसील प्रशासन स्पष्ट देखा जा सकता है।

बता दे पूरा मामला बिंदकी तहसील के चौडगरा कस्बे का है जहां बिंदकी प्रशासन ने बुलडोजर तो चलवाया परंतु योगी बाबा के बुलडोजर को बदनाम करते हुए मुंह देखी व्यवहार किया गया। अगर आम गरीब जनता है तो बुलडोजर ने निशाना साधा लेकिन अगर श्रीमान जी के मिलने वाले हैं तो कोई भी कार्यवाही नहीं मतलब स्पष्ट है किसी को सजा तो किसी को अभय दान!


योगी सरकार को  दी गयी जानकारी में पीड़ित ने बताया है कि बिंदकी प्रशासन द्वारा चौडगरा कस्बे में अतिक्रमण हटवाने हेतु दुकानदार भाइयों को आगामी सूचना भी दी गई थी उसके बाद बिंदकी तहसील परिसर के कार्यालय में साहब के चाहने वाले एवं मिलने वाले वरिष्ठ लोगों का तांता भी लगा बात विषय पर चर्चा भी हुई और कार्यवाही के दिन चर्चा साबित भी हुई।

जनपद के एक जिम्मेदार आला अधिकारी के द्वारा इस प्रकार मुंह देख ही व्यवहार करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो लोग शासन प्रशासन पर विश्वास रखते थे आज वही आम जनता प्रशासन को धिक्कार रही है कारण स्पष्ट है की जिम्मेदारों द्वारा गलत तरीके से अतिक्रमण हटाया गया।
अगर लोगो की माने तो प्रशासन के कार्यप्रणाली से इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिराजपुर रोड व कस्बे के सर्विस रोड में फैले अतिक्रमण को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया गया 
रसूखदार लोगों ने तो चौपाल लगाकर अपना उल्लू सीधा कर लिया लेकिन आम गरीब जनता जाए भी तो कहां जाए? अपने सवाल का जवाब मांगना भी कर्ज मांगने जितना भारी पड़ रहा है।

ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पूर्व में भी बिंदकी में अतिक्रमण हटाते हुए बिंदकी प्रशासन द्वारा मुंह देखी व्यवहार करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया था आज फिर वक्त और किस्सा अपने आप को दोहरा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।