दो मौरंग खंडों पर अवैध खनन पर 28 लाख का जुर्माना यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह


दो मौरंग खंडों पर अवैध खनन पर 28 लाख का जुर्माना
यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
फतेहपुर। अवैध मौरंग खनन के मामले में दो खंड संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। खदान संचालकों ने सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर मौरंग खनन किया था। खनिज विभाग की ओर क्षेत्र की पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने के बाद संचालाकों को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है। अवैध मौरंग खनन की शिकायत पर 17 मई को खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने खागा तहसील के गुरुवल और रानीपुर खंड में छापा मारा था। पैमाइश में खनन सीमा क्षेत्र से बाहर मिला। इस पर विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। गुरुवल घाट में करीब 2800 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। वहीं रानीपुर मौरंग घाट में 3080 घनमीटर अवैध खनन पाया गया।
रानीपुर खंड संचालक संजय त्यागी और गुरुवल खंड संचालक सुनील भरद्वाज की फर्म के नाम पर जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि गुरुवल खंड संचालक को करीब 13 लाख का और रानीपुर खंड संचालक पर करीब 15 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर, मवइया, बसावनखेड़ा, मौहार समेत कई गांवों में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था के लिए कई ठेकेदार अवैध खनन में जुटे हैं। कार्यदायी संस्था के नाम पर सिर्फ तीन परमिट विभाग ने जारी किए हैं। जबकि खनन कई जगहों पर चल रहा है। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।