युवक ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- जिसके साथ सात फेरे लेकर जीवन के सपने आंखों संजो कर बाबूल का घर छोड़ा उस मासूम को क्या पता था कि हाथों की मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उसका अपना जीवन साथी ही हैवान बन कर उसकी मौत का कारण बन जायेगा। मामला थाना धामपुर के गांव उमरपुर बांगड़ का है।बिजनौर के पुलिस अधिक्षक डा० धर्मवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि थाना धामपुर के गांव उमरपुर बांगड़ निवासी युवती रश्मि का विवाह छ: माह पुर्व दिसम्बर 2021 में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र छपार के गांव दत्तियाना निवासी सुमित के साथ हुआ था। दो दिन पुर्व अपनी ससुराल गांव उमरपुरबांगड़ आया था किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । सुमित ने सब्बजी काटने वाले चाकू से रश्मि पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। सूचना मिलने पर सीओ अजय अग्रवाल ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली ।परिजनों ने दहेज के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।धामपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइट :- एसपी बिजनौर डाक्टर धर्मवीर सिंह।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में जमीयत-उलमा-ए-हिंद (Jamiat Ulama-e-Hind) ने दो दिवसीय सभा का आह्वान किया जिसमें 5 हजार मुस्लिम बुद्धिजीवी हिस्सा ले सकते हैं.
Leave a Comment: