Bihar: भैंस पर चढ़कर लालू से मिलने पहुंचे खास समर्थक, बोले- CBI कर रही परेशान


Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद से मिलने शक्रवार को उनके 'खास समर्थक' भैंस पर सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पहुंचे। सभी समर्थकों ने अपने शरीर को हरे रंग से रंग रखा था और शरीर पर राजद के समर्थन में नारे लिख रखे थे। बिहार के महुआ के रहने वाले इन सभी लोगों ने लालू प्रसाद को अपना भगवान बताते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई परेशान कर रही है।

'हरी भैंस' पर लिखे थे नारे 

राबड़ी देवी आवास पर पहुंचे ये कार्यकर्ता पूरे जोश में थे। ये लोग जिस भैंस पर बैठकर आए, उसे भी हरे रंग से रंगा हुआ था। उस पर लालू प्रसाद और राजद के समर्थन में नारे लिखे थे। राजद का चुनाव चिह्न् लालटेन भी बना था तो साथ ही सीबीआई के खिलाफ नारे भी लिखे थे। इन समर्थकों में शामिल ढाई फीट के सुरेश बताते हैं कि हम लोगों को जब मालूम चला कि लालू प्रसाद पटना आए हैं, तो भेंट करने पहुंच गये। अब इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

केंद्र सरकार को दिया संदेश लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता मुनि लाल ने भी अपने शरीर को हरे रंग से रंगा हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ये संदेश देने के लिए भैंस से आए हैं कि देख लो, राजद का कार्यकर्ता क्या है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। दिल्ली से पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पटना हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।