Veer Savarkar Jayanti: जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किले की अदालत में हुई थी वीर सावरकर की पेशी
Veer Savarkar Jayanti: जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किले की अदालत में हुई थी वीर सावरकर की पेशी
अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, गर्भगृह के निर्माण से पूर्व पांच दिवसीय विशेष पूजन आज से; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण एक जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इसके पूर्व 28 मई से पांच दिवसीय विशेष सर्वदेव अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इस अनुष्ठान में सभी देवी- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान के तहत रुद्री, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम, चतुर्वेद का नियमित दो सत्रों में सुबह आठ से 11 व दोपहर तीन से 6.15 बजे तक पाठ होगा।इसे संपन्न कराने के लिए राजस्थान से पंडित हितेश अवस्थी, सिद्धार्थनगर के उमेश ओझा, बंगाल के लीलाराम गौतम, दिल्ली के पवन शुक्ला, वाराणसी के रामजी मिश्रा तथा अयोध्या के दुर्गाप्रसाद, शिवशंकर वैदिक, रघुनाथदास शास्त्री, प्रमोद शास्त्री सहित 40 विद्वान मौजूद रहेंगे। पांच जून को अनुष्ठान का समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। हवन में आहुतियां डालेंगे। प्रत्येक दिन दोनों सत्रों के लिए अलग-अलग यजमान होंगे।शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, डा. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्रदास व अन्य ट्रस्टी यजमान की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के लिए अयोध्या के प्रमुख संतों को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। साथ ही परिसर को सजाया संवारा जा रहा है। शुक्रवार को विशेष अनुष्ठान की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया, यह अनुष्ठान रामजन्मभूमि परिसर के पूजा मंडप में होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Veer Savarkar Jayanti: जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किले की अदालत में हुई थी वीर सावरकर की पेशी
ब्रेकिंग न्यूज लाइव: भारत और दुनिया भर से सभी अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए इस पेज को फॉलो करें।
मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा मजदूरी भुगतान ना मिलने व दारू पीकर अभद्र भाषा गाली गलौज करने का प्रधान पर लगाया आरोप
Leave a Comment: