बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन#ab tak tv#
बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी और प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गयी है।
यूपी अब तक टीवी चैनल से) प्रयागराज ब्यूरो चीफ नागेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट:
खबर या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें,मो.
प्रयागराज#
प्रयागराज #: नैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक हीरानन्द मुहल्ले में कल बुधवार 25 मई 2022 की भोर में प्रेमिका उर्वशी के घर में पहुंचे प्रेमी अरुणव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रेमिका को भी गोली लगी है। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है प्रेमी को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर घर वाले गुस्से में आ गये और दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी और प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गयी है।
जाने क्या है पूरा मामला :
थाना नैनी के चक हीरानन्द मुहल्ले में सुनील मिश्रा का घर है। कुछ लोगों का कहना है उनके घर पर पड़ोस के श्रमिक बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश सिंह का लड़का अरुणव सिंह मंगलवार की देर रात आया था। कुछ लोगों का कहना है कि अरुणव सिंह बुधवार की भोर में सुनील मिश्रा के घर आया था।
अरुणव सिंह की सुनील मिश्रा की बेटी उर्वशी से दोस्ती थी। पर घर के लोगों को इसकी भनक नहीं थी। उर्वशी के साथ घर में अरुणव को देखकर सुनील मिश्रा के परिवार के लोगों का गुस्सा भड़क गया और दोनों को गोली मार दी।
बताते हैं कि बुधवार की भोर में सुनील मिश्रा के घर में गोली चलने की आवाज आयी तो मुहल्ले को लोग वहां एकत्र हो गये। लोगों ने देखा तो अरुणव सिंह और उर्वशी वहां लहुलुहान पड़े था।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो एसएसपी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अरुणव और उर्वशी को स्वरुपरानी नेहरु चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अरुणव सिंह को मृत घोषित कर दिया। उर्वशी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
एसएसपी ने की प्रेम प्रसंग होने की पुष्टि :
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मृतक अरुणव सिंह और घायल बालिका उर्वशी दोनों नैनी के पीडीए कॉलोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर कॉलेज में पढ़ रहे थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता ढाबा संचालक हैं। छात्रा इंटर कॉमर्स की छात्रा है। लड़का भी इंटर का छात्र था।
युवक और लड़की को किसने गोली मारी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अरुणव के पिता सत्य प्रकाश सिंह एलआईसी एजेंट हैं। उसने बताया कि उसका बेटा रोज सुबह टहलने जाता था। आज सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। सुबह करीब सात बजे बेटे को गोली लगने की सूचना मिली तो वह रोते हुए मौके पर पहुंचे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
समिति ने 27वीं बार प्रधानमंत्री को खून से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए की लिखा खत
।आप दूध में नींबू निचोड़ते हैं और हम डालते चीनी:
Leave a Comment: