समिति ने 27वीं बार  प्रधानमंत्री को  खून से  बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए की लिखा खत


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने वीर आल्हा के जन्मोत्सव में उनके वीरता को याद किया

यूपी अब तक टीवी के लिए ब्यूरो रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव

समिति ने 27वीं बार  प्रधानमंत्री को  खून से  बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए की लिखा खत

 बुंदेली वीर आल्हा को इतिहास में नहीं मिला उचित स्थान- प्रवीण

फतेहपुर /खागा बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने वीर आल्हा के जन्मोत्सव में उनके वीरता को याद कर उन्हे नमन किया l समिति ने 27वीं बार  प्रधानमंत्री को  खून से  बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए खत लिखा l वीर आल्हा को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला है। यह बात बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कही l केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान को गुरू गोरखनाथ के कहने पर प्राणदान देने वाले वीर आल्हा को इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। इतिहासकारों ने पृथ्वीराज चौहान को ज्यादा महत्व दिया। आल्हा की निशानियां भी मिट चुकीं हैं। महोबा में भी अगर आल्हा चौक और ऊदल चौक न होते तो हम इसे आल्हा-ऊदल की नगरी साबित न कर पाते। वर्ष 1984 में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव अहलूवालिया ने आल्हा प्रतिमा का निर्माण कराया था। खून से पत्र लिखने वालों में भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री राज बहादुर मौर्य , भाजपा मंडल महामंत्री बच्चा तिवारी , नास्त्रोदमस त्रिपाठी , कपिल कुमार , सुशील कुमार , रजनीश यादव , हेमंत आदि प्रमुख रूप से रहे l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।