बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन


बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

मोरवा / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) :-प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार में योगदान कर पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पूर्व बीईओ जयश्री ने नए बीईओ को प्रभार सौंपा एवं उन्हें बधाई दी।उस मौके पर पूर्व बीईओ के बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बीआरपी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में आहूत की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान शिक्षको ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।वहीं विभिन्न शिक्षक संघों के सदस्य सहित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को शिक्षा और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उसे अनुकरणीय बताया। साथ हीं उनके स्वस्थ जीवन व लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान सभी लोगों ने बारी बारी से पूर्व बीईओ को माला पहनाकर,शॉल,बुके,कलम, डायरी,मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया।मौके पर रामचंदर राय,सुमन कुमार झा,ज्ञान भास्कर,प्रमोद कुमार,मो तस्लीम,मो तनवीर,राजीव कुमार,संजीव कुमार आर्य,जावेद आलम,पुरुषोत्तम कुमार,सहित सभी संकुल संचालक,प्रधानध्यापक उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।