पैसा न मिलने पर कन्या विवाह योजना की फाइल की गई निरस्त #पूरा मामला कर्वी चित्रकूट का है जहाँ पर गरीब महिला
पूरा मामला कर्वी चित्रकूट का है जहाँ पर गरीब महिला
जमीनी विवाद में कोर्ट की तारीख से घर लौट रहे व्यक्ति को गोली मारी । बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट
जमीनी विवाद में कोर्ट की तारीख से घर लौट रहे व्यक्ति को गोली मारी । बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट
बिजनौर :- जनपद बिजनौर में कोर्ट की तारीख से घर लौट रहे एक व्यक्ति को देर रात किसी ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से घायल को हायर सेंटर के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामला जनपद बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सल्लाखेड़ी का रहने वाला 55 वर्षीय सूरजभान कोर्ट में तारीख पर बिजनौर गया था। रात जब वह अपने गांव लौटा तो रास्ते में मोटरसाइकिल रोक कर पेशाब करने के लिए रुका था तभी उस पर किसने गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया जहां से उसको हायर सेंटर के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल सूरजभान ने अपने भाई सुरेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल सूरजभान के लड़के अवनीश ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी दादी विमला देवी ने 5 साल पहले 9 बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी जिसके विरोध में उसके ताऊ सुरेंद्र ने मुकदमा कर दिया था और इसी रंजिश के चलते उसके ताऊ सुरेंद्र और उसके लड़के सुमित ने उसके पिता सूरजभान पर गोली चला कर मारने का प्रयास किया है।
पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पूरा मामला कर्वी चित्रकूट का है जहाँ पर गरीब महिला
बुलडोजर की गरज से कोई प्रसन्न तो कोई नाराज़
तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
Leave a Comment: