तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
बुलडोजर की गरज से कोई प्रसन्न तो कोई नाराज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर
संवाददाता- अजय शुक्ला अब तक न्यूज़
बुलडोजर की गरज से कोई प्रसन्न तो कोई नाराज़
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन-चार दिनों से मुख्यालय पर अतिक्रमण के ऊपर प्रशासन का बुलडोजर तेजी से गरज रहा है।वहीं इस कार्यवाही से कुछ लोग प्रसन्न दिख रहे हैं तो कुछ नाराज़। जनपद में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गई है जिसकी वजह से आए दिन नागरिकों को जाम से घंटों जूझना पड़ता है ।संभवत इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए अवैध कब्जे को हटवाया जा रहा है ताकि आने जाने वाले राहगीरों और वाहनों को पार्क करने में कोई दिक्कत न हो। सदर एसडीएम विकास कश्यप के अनुसार नागरिकों की सुविधाओं के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आने वाले वाहनों को खड़ा करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जे से गाड़ियों को खड़ा करने में कहीं भी जगह नहीं मिलती है और यही कारण है की दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर भी खड़े हो जाते हैं, जिन से आवागमन पूरी तरह बाधित होता है ।उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित किया जाएगा जहां बाजार में आने वाले लोग अपने वाहनों को सुरक्षित खड़ा कर सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
गौशाला मैं हो रही धांधली शासन को लगा रहे चूना गायों के लिए चारा दाना की व्यवस्था नहीं
आरोपी महिला रेखा पत्नी रामसिंह को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी हे
Leave a Comment: