ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर - निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना सामुदायिक शौचालय।
ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर - निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना सामुदायिक शौचालय।
आरोपी महिला रेखा पत्नी रामसिंह को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी हे
झांसी उत्तर प्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी
तहसील गरौठा जिला झांसी के ग्राम भदरवारा में कल रात को शराब के नशे में घर पहुंचे युवक को उसकी पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंधों के शक में चाकू और पत्थर से हमला करके मार डाला।
पुलिस ने महिला को गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध थे। वह बार बार उसी महिला को घर में लाने को कहता था शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस ने आला कत्ल के रूप में चाकू और पत्थर बरामद कर लिया है।
एरच थाना के भदरवारा बुजुर्ग निवासी राम सिंह (38) पुत्र मूलचंद्र अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ गांव में रहता था। राम सिंह शराब पीने का आदी था। कल रात करीब ग्यारह बजे शराब पीकर वह घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। जब झगड़ा बढ़ा तो राम सिंह ने अपनी पत्नी रेखा से कहा कि वह दूसरी महिला को घर में लाएगा। इस पर झगड़ा बढ़ता चला गया।
राम सिंह ने रेखा को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में रेखा ने भी वहां पड़े पत्थर को उठाकर राम सिंह के सिर पर दे मारा। इससे राम सिंह घायल होकर गिर पड़ा। क्योंकि राम सिंह शराब के नशे में था लिहाजा वह विरोध भी नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रेखा रसोई से चाकू उठा लाई और उसके चेहरे पर कई वार करके उसे घायल कर दिया।
रामसिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा घर से थोड़ी ही दूर में रेखा के सास- ससुर भी रहते हैं।
रेखा रोते ते उनके पास पहुंची बदमाशों के घर में घुसकर राम सिंह को घायल कर देने बाली बात कही।
यह सुनकर परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे पायल राम सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी (आरए) नेपाल सिंह एव क्षेत्राधिकारी गरौठा समेत पुलिस बल भदरवारा स्थित उसके घर पहुंच गई।
पुलिस ने छानबीन शुरू को सीओ गरौठा आभा सिंह के मुताबिक पूछताछ में रेखा ने बताया कि पति के अवैध संबंधों की वजह से दोनों का विवाद होता था अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल समेत अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।
ओर आरोपी महिला रेखा पत्नी रामसिंह को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी हे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर - निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना सामुदायिक शौचालय।
रेहरा बाजार /बलरामपुर के विकास खंड कार्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5 करोड़ 91 लाख रुपए
Leave a Comment: