ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर - निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना  सामुदायिक शौचालय।


ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर

- निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना  सामुदायिक शौचालय।

संवाददाता- अजय शुक्ला अब तक न्यूज़

एंकर- सिद्धार्थनगर ब्लाक बांसी के ग्राम पंचायत मरचा में निजी विद्यालय के प्रांगण में अधूरा बना  सामुदायिक शौचालय, जो भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि सामुदायिक शौचालय में अभी तक ना तो दरवाजा लगा है, न दीवाल का पलस्तर हुआ है, न टंकी लगा हुआ है। उसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों की मिली भगत से आगे की दीवाल पर पेंटिंग कराकर जीरोटैग करके कागज में कंप्लीट दिखा दिया गया जो धरातल पर कुछ और है। जबकि शासन प्रशासन का सख्त निर्देश था किसी भी विद्यालय के अंदर सामुदायिक शौचालय नहीं बनेगा इसके बावजूद ग्राम पंचायत मरचा में संबंधित जिम्मेदार की मिलीभगत से सामुदायिक शौचालय निजी विद्यालय के प्रांगण में बनाया गया। समूह की महिला जो सामुदायिक शौचालय की सफाई कर्मचारी है उन्होंने अपने बयान में बताया कि मैं जाकर अपनी ड्यूटी करके चली आती हूं जो नहीं बना उसके बारे में अप्लीकेशन दिया लेकिन उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुआ। अब ऐसे में जिला प्रशासन भ्रष्टाचारियों का शिकंजा कसेगा या उन पर मेहरबान होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।