5.91 करोड़ का प्रस्ताव पारित  ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता


5.91 करोड़ का प्रस्ताव पारित

 ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

 रेहरा बाजार /बलरामपुर के विकास खंड कार्यालय में आयोजित  क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5 करोड़ 91 लाख रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया ! जनप्रतिनिधियों व सरकारी विभागों के अधिकारियों ने ब्लॉक में विकास कार्यो की रूपरेखा बनाई ! मुख्यातिथि के रूप आदरणीय  अशोक सिंह ,व  यू०पी०सिंह(सांसद प्रतिनिधि गोण्डा) केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि   बीडीसी व प्रधान के प्रस्ताव के हिसाब से गांव का विकास किया जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ब्लॉक के चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी । वीडियो अनूप कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए पिछली कार्यों का खर्च का ब्योरा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ समय प्रकाश पाठक ने शिक्षा, सीडीपीओ संदीप कुमार ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की जानकारी दी ।एडिओ सहकारिता जनार्दन यादव ,एडीओ एमआइ वेद प्रकाश शुक्ला, एडीओ पंचायत मसूदउल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुजीत कुमार पांडे ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महंत वीरेंद्र दास (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अनूप कुमार सिंह (खण्ड विकास अधिकारी), डॉ०सुजीत पाण्डेय (पी०एस०सी०अधीक्षक), राम करन मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), नरसिंह पाल यादव (जिला पंचायत सदस्य), संजय मिश्रा (ग्राम विकास अधिकारी) एवं समस्त जनप्रतिनिधियों, सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न जनहित के सर्वजनिक विषयों के एजेंडों पर,केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनलोक कल्याणकारी विकासशील योजनाओं, जैसे मा० प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मनरेगा अमृत सरोवर 75 तालाबों का जीणोद्धार,हर ब्लाक स्तर पर स्टेडियम खेल-कूद का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना आपदा पीड़ित, 15 वा वित्त आयोग, 5 वा वित्त आयोग, विधवा वृद्धा विकलांग योजना,कन्या सुमंगला योजना, पीएम किसान योजना, पंचायत भवन ,प्रधानमंत्री शौचालय, जन्म मृत्यु पंजीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य ,कृषि, विद्युत समस्या,गौआश्रय तथा विभागों के कार्यशैली, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विषयों के एजेंडों पर चर्चा कर विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति संबंधित  विभागवार समीक्षा कर निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कराने हेतु धरातल पर दिखायी दें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र अंतिम व्यक्तियों तक पहुचाने को  दिशानिर्देशित  दिया।

इस मौके पर संतोष कुमार सिंह"पिंकू सिंह "(प्रधान इटवा), मनोज सिंह"मोनू ",सत्रुहन मिश्रा (प्रधान बंजरिया हुसैन), हुकुम बहादुर सिंह (प्रधान बढ़ायाफरीद खाँ),ओम प्रकाश (प्रधान बुधीपुर),सुभाष वर्मा (प्रधान जुवारा),अजय श्रीवास्तव (प्रधान किशुनपुर सागर), आरजू काजमी (प्रधान मीरपुर), राजेश सिंह (हियुवा), आनन्द सिंह (जिला उपाध्यक्ष हियुवा),सतीश सिंह (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुरेन्द्र चौबे (क्षेत्र पंचायत सदस्य) आनन्द मिश्रा (प्रधान सोनापार),रमेश चौहान (सहसयोजक), आनन्द बाबा, जोखू यादव (प्रधान किरतापुर), अशर्फ़ीलाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य) आदि समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।