दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकाया 4 पर केस रिपोर्टर विष्णु प्रताप गुप्ता


दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकाया 4 पर केस

रिपोर्टर विष्णु प्रताप गुप्ता

उतरौला /बलरामपुर  एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति को संबल दे रहे हैं वहीं नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं हौसले इतने बुलंद है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार जन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है ना मानने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है
ईद के दिन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नए घर से पुराने मकान में जा रही नाबालिग बालिका से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पास्को एक्ट दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था मुकदमा दर्ज करने के 20 दिन बाद भी पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर सकती है पीड़िता की मां ने बताया कि अब 23 मई की शाम युवक का पिता अपने तीन लड़कों के साथ उसके घर आए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मां की तहरीर पर चार के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है अभियुक्त के फरार होने के कारण उसकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश देने का प्रयास किया जा रहा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।