अंडर ट्रांसफर,फिर भी कोतवाली में जमा ????गालीबाज दरोगा


ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव खबर फतेहपुर*
यूपी अब तक टीवी से स्वास्थ्य ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर।
????????????‍✈️ अंडर ट्रांसफर,फिर भी कोतवाली में जमा ????गालीबाज दरोगा

???? अधीनस्थो से सीधे मुह नहीं करता बात

???? कई महीने पहले हो चुका है ट्रांसफर

फतेहपुर। खागा कोतवाली में जमा एक प्रमोटिव दरोगा ने कोतवाली में गजब की ग़दर मचा रखी है। हेड कांस्टेबल से दरोगा   बनने के बाद जनाब पर प्रमोशन का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह अपने सामने दूसरे उप निरीक्षक व सिपाहियों को कीड़े की तरह देखता है। कई महीने पहले स्थानांतरित होने के बाद भी कोतवाली की सीट उसे इस कदर भा गई है कि वह उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। हाल यह है कि उसने यहां के कोतवाल को भी प्रभाव में ले रखा है। जिस कारण वह इस अंडर ट्रांसफर प्रमोटिव दरोगा को रिलीव करने को तैयार नहीं है। कोतवाली खागा में जमा इस दरोगा की कहानी भी सुन लीजिए। हेड कांस्टेबल से दरोगा बनने के बाद इन्होंने सीधे चयनित होकर आने वाले दरोगाओं पर रौब गाँठना शुरू कर दिया। सिपाहियों से सीधे मुह बात भी नहीं करते। सिपाही या दरोगा अगर किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाकर लाए और थाने पर उन्हें बैठाया तो इन जनाब दरोगा जी की दस गाली और दो थप्पड़ उसे मिलने तय हो जाते है। जबकि उनका इस जांच और काम से कोई मतलब नहीं है। दरोगा हो गए है तो चौकीदारो की भी शामत आ गई है। चौकीदार उनके कपड़े, जूते साफ कराते है है और किसी ने न नुकुर किया तो गाली के साथ ऐसी उसे थाने से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। गौर करने वाली बात यह है एक ओर जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए रोजाना कोई न कोई निर्देश देते रहते है। वहीं ऐसे कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने में लगे हुए है। पुलिस अधीक्षक ने कई महीने पहले इस गालीबाज दरोगा को दूसरे थाने भेजने का म आदेश जारी किया था लेकिन कोतवाली प्रभारी की छत्रछाया में इस मनबढ़ दरोगा ने कोतवाली में कुंडली मार रखी है। जिससे पूरा स्टाफ तंग आ चुका है। अब देखना यह है कि जनपद के तेज तर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक की कलम कब इस दरोगा पर चलती है, या फिर कोतवाल और इस दरोगा की जुगलबंदी जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।