जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बौद्ध सर्किट के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न


ब्यूरो चीफ श्रावस्ती बाबूराम पाठक

????जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बौद्ध सर्किट के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में बौद्ध सर्किट के अन्तर्गत बुद्धा थीम पार्क के निर्माण कार्य को पूर्ण करने एवं उनके संचालन हेतु समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित की गई। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटरा श्रावस्ती में बौद्ध सर्किट का निर्माण भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत कराया जा रहा है। जिसके लिए शासन के मंशानुसार जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद का गठन किया जा रहा है। 
        जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद श्रावस्ती भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली है, यहां पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। बौद्ध सर्किट के निर्माण हो जाने से निश्चित ही जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय रोजगार भी सृजित होगें, जिससे जिले में आर्थिक समृद्धि आयेगी।
        उन्होने बताया कि जिले के कटरा श्रावस्ती में भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत 51 करोड़ की लागत से बौद्ध सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है। बौद्ध सर्किट में ध्वनि प्रकाश शो, पार्किंग, टूरिस्ट फैसिलिटी सेन्टर, वर्ल्डपीस वेल, बुद्धाथीम पार्क, साइनेज एवं वेस्ट मैनेजमेंट, सी0सी0टी0वी0 एवं वाई-फाई आदि निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हस्तगत किये जायेंगे। इसके अलावा सोलर लाईटिंग एवं माडर्न टायलेट फैसिलिटी के निर्माण कार्यो को पूर्ण कराया जा रहा है, जिससे कि पर्यटकों को कोई भी असुविधा न होने पाये।
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी आर0पी0 चौधरी, उपजिलाधिकारी आशुतोष, उपनिदेशक पर्यटन राजेन्द्र प्रसाद, अवर अभियंता राजकीय निमार्ण निगम राजेन्द्र प्रसाद, पर्यटन अधिकारी आर0टी0 यादव सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।