उतरौला कस्बे के बस स्टेशन परिसर में बंद पड़ा सुलभ शौचालय, जिम्मेदार कौन # ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला कस्बे के बस स्टेशन परिसर में बंद पड़ा सुलभ शौचालय, जिम्मेदार कौन ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
अशोथर विकासखंड के जिवकरा पंचायत भवन जांच से पहले ही भ्रष्ट तिकड़ी ने शुरू कराया काम
✍️ फतेहपुर से बड़ी खबर✍️
स्वास्थ्य मंडल ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मोहम्मद रईस रहमानी
अशोथर विकासखंड के जिवकरा पंचायत भवन जांच से पहले ही भ्रष्ट तिकड़ी ने शुरू कराया काम।
1-पंचायत भवन की डकारी गई धनराशि की पड़ताल की सीडीओ ने बैठाई है जांच।
2-पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवक ने शुरू कराया काम।
3-ग्राम विकास अधिकारी भी भ्रष्टाचारियों के समर्थन में हुआ खड़ा।
4-मौजूदा प्रधान पर उसके द्वारा काम कराने का बना रहा दबाव।
5-बिना मूल्यांकन एवं स्वीकृति के कैसे शुरू हुआ कार्य।
6-राज्य वित्त से भी पंचायत भवन के निर्माण में पैसा निकालने की खबर-सूत्र के हवाले से
7-पिछले कार्यकाल में बड़े पैमाने पर गांव में किया गया भ्रष्टाचार और मिले सबूत।
मोहम्मद रईस रहमानी की रिपोर्ट
अशोथर विकासखंड के जिवकरा गांव में बनने वाले पंचायत भवन की धनराशि डकारने के बाद निर्माण कार्य न कराने, हुए खुलासे पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठाई गई जांच की कार्यवाही से बचने के लिए अब भ्रष्ट तिकड़ी ने रातों-रात काम शुरू करा दिया है, भ्रष्टाचार के इस फंद में ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है, मौजूदा प्रधान पर उसके द्वारा इस बात का दबाव डाला जा रहा है कि यह कह दे कि काम उसके द्वारा शुरू कराया गया है।
जबकि ग्राम विकास अधिकारी मूल्यांकन को लेकर पहले ही को पत्र लिख चुका है। बिना स्वीकृत एवं नए मूल्यांकन के धन कहां से मिला और कैसे शुरू हुआ इसको लेकर उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है,
अशोथर विकास खंड के गांव जिवकरा में गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 2020- 21 में स्वीकृत किया गया था। रुपए 1784000 की लागत से बनाया जाना था मनरेगा से रुपए 554050 का भुगतान हो जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं कराया, और निकाली गई धनराशि को संबंधित द्वारा हड़प लिया गया।खबर यह है कि राज्य वित्त से भी पंचायत भवन के निर्माण को लेकर बड़ी रकम निकाली गई है। कुछ महीने पहले हुए चुनाव के बाद ग्राम प्रधान बदल गया, तो गड़बड़ी करने वाले की जैसी चांदी हो गई। डकारे धन के किए गए दुरुपयोग को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को नए सिरे से मूल्यांकन कराने का पत्र तो लिख दिया, लेकिन यह नहीं लिखा कि पुरानी धनराशि जो निकाली गई वह कहां है, ग्राम पंचायतों का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। बड़े पैमाने पर किए जा रहे सरकारी धन के दुरुपयोग से ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं और उनके ऐश्वर्य की कहानी लग्जरी लाइफ बता रही है।
ग्राम विकास अधिकारी के मिले पत्र के बाद बी.डी.ओ. ने गत 6 मई को जेई आर ई एस टी ए एवं जेईएमआई को जांच सौंपी लेकिन जांच में क्या हुआ यह किसी को पता नहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश मैं जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण से पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।अपनी गर्दन फंसती देख पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवक ने आनन-फानन काम शुरू कर दिया है।
ग्राम विकास अधिकारी उनके बचाव में खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि जांच में कौन-कौन से भ्रष्टाचारी अफसरों की पकड़ में आते हैं। और इन पर क्या कार्रवाई होती है,गहराई से जांच हुई तो पिछले कार्यकाल के बड़े पैमाने पर और फर्जी वाडे भी सामने आएंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
उतरौला कस्बे के बस स्टेशन परिसर में बंद पड़ा सुलभ शौचालय, जिम्मेदार कौन ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
पंचायत भवन की डकारी गई धनराशि की पडताल की सीडीओ ने बैठाई है जांच
कामरेड रामदेव वर्मा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दिया श्रद्धांजलि
Leave a Comment: