पंचायत भवन की डकारी गई धनराशि की पडताल की सीडीओ ने बैठाई है जांच


जिवकरा पंचायत भवन जांच से पहले ही  शुरू काम

यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


पंचायत भवन की डकारी गई धनराशि की पडताल की सीडीओ ने बैठाई है जांच

असोथर विकास खंड के जिवकरा गांव में बनने वाले पंचायत भवन की धनराशि डकारने के बाद निर्माण कार्य न कराने के हुए खुलासे पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठाई गई जांच की कार्रवाई से बचने के लिए अब भ्रष्ट तिकड़ी ने रातों-रात काम शुरू करा दिया है।भ्रष्टाचार के इस फंद में ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है।मौजूदा प्रधान पर उसके द्वारा इस बात का दबाव डाला जा रहा है कि वह यह कह दे कि काम उसके द्वारा शुरू कराया गया है जबकि ग्राम विकास अधिकारी मूल्यांकन को लेकर पहले ही बीडीओ को पत्र लिख चुका है। बिना स्वीकृति एवं नए मूल्यांकन के धन कहां से मिला और काम कैसे शुरू हुआ इसको लेकर उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है।असोथर विकासखंड के गांव जिवकरा में गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 2020-21में स्वीकृत किया गया था जिसे ₹17,84000 रुपए की लागत से बनाया जाना था।मनरेगा मद से ₹554050 का भुगतान हो जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया और निकाली गई धनराशि को संबंधितों द्वारा हडप लिया गया।खबर यह भी है कि राज्य वित्त से भी पंचायत भवन के निर्माण को लेकर बड़ी रकम निकाली गई है। कुछ महीने पहले हुए चुनाव के बाद ग्राम प्रधान बदल गया तो गड़बड़ी करने वालों की जैसे चांदी हो गई।डकारे धन के किए गए दुरुपयोग को लेकर ग्राम विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को नए सिरे से मूल्यांकन कराने का पत्र तो लिख दिया लेकिन यह नहीं लिखा कि पुरानी धनराशि जो निकाली गई वह कहां है। ग्राम पंचायतों का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है।बड़े पैमाने पर किए जा रहे सरकारी धन के दुरुपयोग से पंचायतों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं।उनके ऐश्वर्य की कहानी लग्जरी लाइफ बता रही है।ग्राम विकास अधिकारी के मिले पत्र के बाद बीडीओ ने गत 6 मई को जेई आरईएस,टीए एवं जेई एमआई को जांच सौंपी लेकिन जांच में क्या हुआ यह किसी को पता नहीं? मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।अपनी गर्दन फंसती देख पूर्व प्रधान प्रतिनिधि,तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवक ने आनन-फानन काम शुरू करा दिया है। ग्राम विकास अधिकारी उनके बचाव में खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि जांच में कौन-कौन से भ्रष्टाचारी अफसरों की पकड़ में आते हैं और इन पर क्या कार्रवाई होती है?गहराई से जांच हुई तो पिछले कार्य काल के बड़े पैमाने पर और फर्जीवाड़े भी सामने आएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।