शमीम अहमद पत्रकार बिजनौर upअब तक: बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया
शमीम अहमद पत्रकार बिजनौर upअब तक: मामला तहसील धामपुर के स्योहारा थाना क्षेत्र के आर एस पी रोड का है जहां बालाजी क्लिनिक, बाल रोग विशेषज्ञ के नाम से एक क्लीनिक है जिसको डॉक्टर संजीव नामक व्यक्ति चलाता है। बताया जा रहा है कि शिवाला कला थाना क्षेत्र का रहने वाले शेर सिंह का 9 महीने का बच्चा बुखार से पीड़ित था जिसको इलाज के लिए वह अपने पत्नी के साथ बाला जी क्लीनिक पर पहुंचा।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को लगातार 3 इंजेक्शन लगाए और उसके बाद बच्चे को ड्रिप लगा दी। कुछ देर बाद जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसको ले जाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई।
शमीम अहमद पत्रकार बिजनौर upअब तक: बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ भी की। देखते देखते वहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान डॉक्टर मौका देखकर फरार हो गया बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
दिनदहाड़े हत्या करने के प्रयास के मामले में प्रार्थी/वादी ने लगाया खखरेरू थानाध्यक्ष तथा विवेचक कन्हैया लाल गौतम के ऊपर 70 हजार रुपए लेकर अपराधियों को दे रखी है खुलेआम तांडव करने की छूट का आरोप
Leave a Comment: