छप्पर में अज्ञात कारणों से  लगी आग से कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सामान जलकर राख


कानपुर देहात से

बरौर। बरौर थाना क्षेत्र के रसालपुर गांव में सोमवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण एक बंगला नुमा छप्पर में अज्ञात कारणों से  लगी आग से कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों के द्वारा मसक्कत कर आग बुझाई गई लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। बरौर थाना क्षेत्र की रसालपुर गांव निवासी अशोक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि वह गांव के बाहर करीब दो वर्ष से बंगला नुमा छप्पर डालकर अपने सास ससुर व बच्चों के साथ रह रही है सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे वह खाना बनाकर बरौर बाज़ार करने चली अाई थी तभी दोपहर के समय तेज आंधी आने के कारण अज्ञात कारणों से उसके बंगले में आग लग गई जिससे उसका कुछ नगदी सहित ग्रहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया आग की लपटें देख ग्रामीणों ने मसक्कत कर पास तालाब से पानी डालकर आग बुझाई वहीं इस बाबत संबंधित लेखपाल किशन कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी क्षति का आकलन कर लिया गया है रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
पल-पल की खबर देखने के लिए बने रहिए अब तक न्यूज़ चैनल के साथ
संवाददाता हिमांशु की विशेष रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।