उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा व क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहुंचे।


उतरौला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला (बलरामपुर)नगरीय क्षेत्रों में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के विरूध्द‌ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया।
        सोमवार को उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा व क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहुंचे।
कस्बे के पुराने अस्पताल से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में कर्मचारियों ने सड़क के पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। हालाकि नगर पालिका प्रशासन ने प्रचार प्रसार के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए उन्हें स्वंय पटरियों पर से अवैध कब्जा खाली करने के लिए दो दिन का अवसर दिया था। जिसके उपरांत तमाम लोगों ने अपना टीन टप्पर स्वंय उजाड़ना शुरू कर‌ दिया था।
जो लोग पक्का निर्माण कर लिए थे वहां प्रशासन द्वारा सोमवार को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण खाली कराये जाने की कार्यवाही शुरू की ग‌ई। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा,एस एस आई रामनरायन , लिपिक जगदम्बा गुप्ता उर्फ नीरज कुमार,आयुष जायसवाल, विष्णु कुमार, सफाईकर्मी  समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहे।
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।