बस्ती: 22 मई प्रेस क्लब सभागार में आम आदमी पार्टी जिला संगहै। निर्माण प्रभारी पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


बस्ती: 22 मई प्रेस क्लब सभागार में आम आदमी पार्टी जिला संगहै। निर्माण प्रभारी पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल की उपस्थिति में इं. राकेश चौधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आगामी नगर निकाय नगर पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत बनाने में जी-जान लगा देंगे।
यह बातें पंचायत प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने कही उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जनता को फ्री राशन देने का वादा करके वादाखिलाफी कर रही  हैं चुनाव के समय किसान सम्मान निधि और फ्री राशन देकर सरकार बना ली अब जांच करवाकर पात्र अपात्र खोज रही है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद कप्तानगंज विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी डॉ संजय चौधरी बस्ती सदर से रमेश सिंह फौजी एवं पूर्व पदाधिकारी गण शास्त्री डीएन त्रिपाठी डीसी दूबे, पतिराम आजाद चन्द्रभान कन्नौजिया डॉ नरेन्द्र चौधरी आनंद राजपाल अशोक श्रीवास्तव, डॉ राम सुभाष वर्मा, पप्पू मिश्रा, चन्दन तिवारी सत्यनारायण चौधरी, आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामयज्ञ निषाद
निवर्तमान जिलाध्यक्ष

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।