राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर | महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान।
डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अजय कुमार श्री वास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरिया गंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.05.2022 को राजेश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर के निर्देशन में महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला आरक्षी शीला गौड़ व महिला आरक्षी ओमलता शुक्ला द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे मदरसा पिपरा रामलाल मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: