मंदिर में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या की


थाना उसावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मन्सा नगला में एक मंदिर में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या की जब उसकी खबर जनपद के उच्च अधिकारियों को मिली तो वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी फॉरेंसिक टीम और उसावाॅ थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर मुआयना करने पहुंचे


अब तक न्यूज़ टीवी

 मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेज दिया गांव में शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है

एंकर- आपको बता दे कि  यादव का पड़ोस के ही गांव की लड़की से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेमिका की मां गांवके ही एक मंदिर में रहती थी शनिवार सुबह जब प्रेमिका की मां ने गांव के ही मंदिर में दोनो को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए इधर प्रेमी युगल के फांसी लगाने की घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है. लोगों का कहना है कि प्रेमी की पिटाई के बाद उसके शव को लटका दिया गया. जिस कपड़े से उसे लटकाया गया था उसी कपड़े से प्रेमिका ने भी फांसी लगा ली. लड़की के घरवालों का कहना है कि लड़के ने खुदकशी की थी. इसके बाद लड़की भी फांसी के फंदे पर झूल गई. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़का जब लड़की से मिलने उसके घर पर पहुंचा तो लड़की की मां तथा अन्य लोगों ने उसे डंडे से पीटा. पिटाई के बाद जब अधमरा हो गया तब उसे फंदे पर लटका दिया गया. लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है

वाइट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह 


मुशाहिद रजा बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।