ICB के ऑफिस में फैमिली काउंसलिंग मीटिंग का आयोजन किया गया


ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़

AICB के ऑफिस में फैमिली काउंसलिंग मीटिंग का आयोजन किया गया

 प्रतापगढ़ से बड़ी खबर निकल कर आ रही है हम आपको बताते चलें कुंडा तहसील के अंतर्गत थाना मानिकपुर क्षेत्र के शाहाबाद मैं 
आज दिनांक 21 मई 2022 को मानिकपुर के शाहाबाद घाट स्थित AICB के ऑफिस में फैमिली काउंसलिंग मीटिंग का आयोजन किया गयाl बैठक की शुरुआत सरस्वती जी के चित्र पर समाजसेवी श्री आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण करके की गई l कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए परियोजना अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा जी ने फैमिली काउंसलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के सदस्यों को जागरूक करना की वह दृष्टिबाधित दिव्यांगों को किसी प्रकार से बोझ न समझे या हीन दृष्टि से न देखें तथा उन्हें भी अपना काम स्वयं करने देl जिससे उनमें आत्म सम्मान की भावना विकसित होगीl कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एडवोकेसी अधिकारी डॉ0 मनीष कुमार मिश्र ने आए हुए दृष्टिबाधित व्यक्तियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की आप लोग अपने मन को मजबूत किए रहिए क्योंकि मन के जीते जीत है मन के हारे हार है, यदि आप लोग मन को मजबूत किए रहेंगे तथा जागरूक रहेंगे तो आप अपना अधिकार स्वयं लेकर रहेंगेl भारत सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के द्वारा दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार के अधिकार दिए हैं जिनका वह लाभ उठा सकते हैं लेकिन यह तभी संभव है जब आप स्वयं जागरूक रहेंगेl बैठक में उपस्थित लरू ग्राम प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यों की बहुत ही सराहना कीl कार्यक्रम की अगली कड़ी में पदमा चैप्टर का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया तथा इन्हीं दृष्टिबाधित व्यक्तियों में से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया तथा उनको अपने पद तथा कार्यों के बारे में जानकारी दी गईl कार्यक्रम में समाज सेविका सुनीता दीक्षित, NAVH के महासचिव श्री एस के सिंह, एआईसीबी के सचिव गौरी सेन, राजू सिंह, शारदा प्रसाद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे

 अब तक टीवी चैनल कुंडा तहसील से मनमोहन की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।