जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर पुरूस्कार वितरण से संपंन..


जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर पुरूस्कार वितरण से संपंन..
विधायक अजय टंडन ने प्रतियोगियों को पुरूस्कार बांटे


दमोह। नगर की जैन धर्मशाला में चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर की समस्त प्रतियोगिताओं के परिणाम आज घोषित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जी के अभिषेक पूजन व शांति धारा से हुई तत्पश्चात बालिका मंडल द्वारा नृत्य के माध्यम से सामूहिक मंगलाचरण किया गया..
डॉ प्रदीप जैन द्वारा शिविर को लेकर अपने अनुभव सुनाए गए। उन्होंने कहा यह शिविर अपने आप में एक अद्भुत आयोजन हुआ है इस शिविर में हमें किसी से कहना नहीं पड़ा और लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की हम कोशिश करेंगे कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहे इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी पुष्पा दीदी ने कहा ऐसे शिविर लोक चेतना का सशक्त माध्यम हुआ करते हैं इससे केवल जैन धर्म की प्रभावना नहीं हुई अपितु लौकिक जीवन के उपयोग में आने वाले विभिन्न विषयों पर भी गहन चर्चा इस शिविर के माध्यम से हुई है.
आर्यका मृदु मति माताजी ने कहा दमोह नगर कि जैन समाज ने इस शिविर के माध्यम से अपनी एकता का परिचय दिया है इस शिविर के माध्यम से हमने अपने बच्चों में ऐसे संस्कारों को जागृत किया है जो भविष्य में उनके बहुत काम आने वाले हैं आज शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में दमोह के विधायक अजय टंडन का भी आगमन हुआ उन्होंने इस अवसर पर कहा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचरण करते हैं ऐसे कार्यक्रम भविष्य की बुनियाद के लिए बहुत आवश्यक है सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज भी इस अवसर पर पूरे समय उपस्थित रहे उन्होंने प्रतियोगियों को पुरस्कार भी वितरित किए
  संचालन संजीव शाकाहारी एवं मानव बजाज ने किया इस अवसर पर मानव बजाज ने अपने विचार व्यक्त किए और शिविर को लेकर अपने अनुभव भी व्यक्त किए इस पूरे आयोजन में जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर जैन वेलकम महामंत्री रूप चंद जैन शिविर के संयोजक विजय डायमंड मनीष जैन आउटलुक संजीव शाकाहारी राकेश पलंदी विनय जैन संजय डबुल्या रजनीश जैन महेंद्र चंदेरिया संदीप सीतेष जैन जितेंद्र जैन नीरज जैन सहारा धीरज जैन सहारा शिवांगी जैन सृष्टि जैन अमृता जैन प्रीति जैन प्रीति बड़कुल नरेंद्र जैन सब्लू लालू जैन बरतन बंटू गांगरा आशीष शाह  सहित अनेक लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से✍️ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।