जनपद मीरजापुर विधायक छानबे ने किया अमृत सरोवर बदेवरा चौबे का शिलान्यास 


जनपद मीरजापुर


विधायक छानबे ने किया अमृत सरोवर बदेवरा चौबे का शिलान्यास 
उत्तर प्रदेश शासन आदेशानुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत विकासखंड 96 के ग्राम सभा बदेवरा चौबे में अमृत सरोवर का शिलान्यास 96 विधायक राहुल प्रकाश जी के द्वारा किया गया। विकास खंड 96 में कुल 15 अमृत सरोवर बनने थे जिसमें से केवल एक तालाब का चयन बाबा बदेवरा नाथ मंदिर के पास किया गया। उसके बाद विधायक राहुल प्रकाश जी, खंड विकास अधिकारी 96 शरद कुमार सिंह ,ग्राम प्रधान बदेवरा चौबे माहेश्वरी उपाध्याय आदि लोगो ने  खुदाई कर कार्य आरंभ की। विधायक ने कहा शासन से धनराशि मिलने के अलावा अमृत सरोवर को पर्यटन को बढ़ावा देते हुए विधायक निधि से भी सहयोग करेंगे। विधायक ने खंड विकास अधिकारी से कहा इस तालाब को एक रोल मॉडल बनाया जाए जिससे आपको मुख्यमंत्री महोदय से सम्मानित करवाया जा सके। ग्राम प्रधान पति ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया लगभग 20 लाख से बनने वाला यह तालाब पूरी तरह से सुंदर चारों तरफ वृक्षारोपण, नाव की व्यवस्था आदि की सुविधा दी जाएगी। 96 विधायक राहुल प्रकाश ,खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान महेश्वरी उपाध्याय, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एडीओ कॉपरेटिव अवनीश कुमार यादव, अपना दल जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, प्रधान पति ओम प्रकाश उपाध्याय, जय सिंह  और पत्रकार विपुल विश्वकर्मा शारदा प्रताप सिंह,भोला नाथ दुबे,कमलेश उपाध्याय,चिंतामणि,करमेश चंद तिवारी,आदि  लोग उपस्थित रहे।पुजारी का कार्य मंदिर के पुरोहित महेंद्र गिरी ने करवाया।


विपुल विश्वकर्मा के साथ शारदा प्रताप सिंह की रिपोर्ट मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।