सरकारी राशन की दुकान पर आए तीन दबंगों ने कोटेदार के बच्चे रवि कुमार को किया लहूलुहान


उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर                                 ब्रेकिंग न्यूज़       अब तक टीवी चैनल से राकेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट सिधौली सीतापुर से                                                                     सरकारी राशन की दुकान पर आए तीन दबंगों ने कोटेदार के बच्चे रवि कुमार को किया लहूलुहान

 बताते चलें यह मामला जनपद सीतापुर के तहसील सिधौली के अंतर्गत थाना कमलापुर ब्लॉक कसमंडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत  लुधौरा के गांव लुधौरी का है यह मामला 16 मई 2022 का है पीड़ित के पिताजी ने बताया कि हमारी सरकारी राशन की दुकान है जिसमे दोपहर के समय में राशन वितरण किया जा रहा था तभी अचानक ग्राम पंचायत लुधौरा के तीन युवक बाइक सवार से होकर आए और दबंगई के चलते हुए कोटेदार के बच्चे रवि से कहा कि हमें सबसे पहले राशन दे दो किंतु भीङ ज्यादा होने के कारण  राशन एक नियमानुसार से वितरित किया जा रहा था और कोटेदार के बच्चे के द्वारा रसीद काट कर राशन दिया जा रहा था और रवि कुमार ने उनसे भी  राशन लाइन में लग कर मिलेगा ‌किंतु ओ तो अपनी दबंगई से राशन लेना चाहते थे  इसी के चलते हुए ग्राम पंचायत के दबंग व्यक्ति संदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ,और शिवम सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह ,के लड़के अचानक में वीरेंद्र कुमार यादव कोटेदार के लड़के को बुरी तरीके से मारने लगे और इतना मारा पीटा और गला दबा दिया जिससे वीरेंद्र कुमार यादव का लड़का रवि कुमार  जिसकी उम्र 14 साल की है अचानक जमीन पर गिर गया और चीखने चिल्लाने लगा तभी वहां पर बैठे राशन धारक दौड़ कर उसे बचाने की कोशिश करने लगे परन्तु इतनी देर में उसको पीट पीट कर बेहाल कर दिया और वहां से फरार हो गए  तभी आनन-फानन में परिवारीजन वहां पर पहुंचकर बच्चे को कसमंडा सीएससी ले गए और वहां पर डॉक्टरों ने सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके चलते हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल में एक दिन रोका किंतु हालत नाज़ुक होते देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।इसकी घटना स्थानीय थाना कमलापुर में पंजीकृत है जिसमें तीनों युवकों को 151 की धारा लगाकर बाइज्जत बरी कर दिया गया है देखना यह है कि खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन भी किस हरकत में आएगी वीरेंद्र कुमार यादव के बेटे रवि कुमार यादव को न्याय मिल पाएगा या इसी तरीके से केस को दबा दिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।