लखनऊ में श्री रामस्वरूप मेमोरियल स्कूल में छात्रा की मौत का मामला, प्रिंसिपल और वार्डन पर हत्या का मुकदमा दर्ज


लखनऊ में श्री रामस्वरूप मेमोरियल स्कूल में छात्रा की मौत का मामला, प्रिंसिपल और वार्डन पर हत्या का मुकदमा दर्ज, बीबीडी इलाके में रामस्वरूप मेमोरियल स्कूल में छात्रा अमन इदरीसी की मौत के मामले में पुलिस ने परिवारीजन के आरोप पर प्रिंसिपल और हास्टल वार्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के परिवारजन ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। रामस्वरूप मेमोरियल स्कूल के हास्टल में गुरुवार को इंटर की छात्रा अमन इदरीसी का शव फंदे पर लटका मिला था। छात्रा मूल रूप से बलरामपुर तुलसीपुर की रहने वाली थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में छात्रा की मां शहनाज इदरीसी ने बताया कि बेटी बहुत हिम्मती थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। स्कूल में उसकी हत्या की गई है। शहनाज के मुताबिक, गुरुवार की शाम स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें फोन कर बेटी अमन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने बहन नगमा को बेटी के स्‍कूल भेजा था।

आरोप है कि प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन ने नगमा को भी काफी देर आफिस में बैठाए रखा और ठीक जानकारी नहीं दी। टाल मटोल करती रहीं। बाद में कहा कि अचानक नगमा की तबीयत खराब हो गई थी। उसे बाराबंकी स्थित हिंद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। नगमा अस्पताल पहुंची तो वहां अमन की लाश उन्हें मिली। विरोध किया तो स्कूल प्रबंधन के लोग धमकाने लगे।

इसके बाद नगमा ने फोन कर सूचना दी तो घरवाले बाराबंकी पहुंचे। डाक्टर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अमन को मृत अवस्था में ही स्कूल प्रबंधन के लोग लेकर पहुंचे थे। शहनाज के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। वह 18 मई को भी हास्टल गई थी तो बेटी ने कहा था कि वह अब यहां नहीं रहना चाहती है।

परिवार वालों का आरोप है कि प्रिंसिपल, वार्डन ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवारजन की तहरीर पर प्रिंसिपल और वार्डन के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। जल्‍द ही सबके सामने सच आ जाएगा। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।