जिलाधिकारी ने किया विद्युत वर्कशॉप का औचक निरीक्षण, ट्रांसफार्मर के गुणवत्तापूर्ण मरम्मत का दिया निर्देश


जिलाधिकारी ने किया विद्युत वर्कशॉप का औचक निरीक्षण, ट्रांसफार्मर के गुणवत्तापूर्ण मरम्मत का दिया निर्देश

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

  बलरामपुर  जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा विद्युत वर्कशॉप बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन ट्रांसफार्मरों की औसत मरम्मत, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में लगने वाले मैटेरियल के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को उच्च प्राथमिकता पर निर्धारित समयावधि के भीतर जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदले जाने, ट्रांसफार्मरों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत किए जाने तथा विद्युत हानि कम किए जाने का निर्देश दिया। वर्कशॉप में अग्निशामक यंत्र की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बालकृष्ण व अन्य संबंधित अभियंता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।