यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली,


यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली,
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर रहे शामिल...

बिहारीगढ़ समाचार
बुग्गावाला चौक स्थित कस्बे में बिहारीगढ़ पुलिस एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए रैली निकाली गई, जिसमे लोगों को वाहनों की गति सीमित रखने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, स्कूली बच्चों ने कहा कि वाहन तेज चलाकर मंजिल को आखिरी मत बनाओ। अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्यक करें। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दें, जिससे किसी का जीवन नष्ट होने से बच सके। रोजाना सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें तो अनेक जिंदगियो को बचाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान पुलिस एवं स्कूली छात्रों द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, सभी को विदित है दुनिया में सबसे ज्यादा मौत रोड एक्सीडेंट से होती है, और ज्यादा दुर्घटनायें होने वाले देशों में अपना देश भी शामिल हैं, इसी संदर्भ में यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, यातायात नियमों के पालन करने से स्वयं के जीवन की सुरक्षा साथ ही दूसरे व्यक्तियों के जीवन की सुरक्षा होगी, 
थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और लगातार इसके लिए कार्य भी कर रही है, जिम्मेदार नागरिकों का भी कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं, ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाएं, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है, आप सब अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों से अवगत कराएं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, नमन खुराना, अन्वेश काम्बोज, राजकुमार सैनी, मनीष शर्मा, अरविंद राठौर, रवि कुमार, प्रमोद शर्मा, सद्दाम अली, हैंड कांस्टेबल राशिद अली, लक्ष्मी प्रसाद, आदि अनेक जिम्मेदार लोग शामिल थे।
            _*रिपोर्ट -साजिद। सलमानी रिपोर्टर अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।